WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की सराहना की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर महंती के पक्ष में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तन मन धन लगाकर समर्थन दिया एवं सुबह से ही सक्रिय रहे. सभी ने बूथों पर कमान संभाला. इस संदेश से जिला कांग्रेस कमेटी काफी आशान्वित है. संजय सिंह आजाद ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का कमान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं तथा प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष  बूथ अध्यक्ष अपने कमेटियों के साथ तत्पर दिखाई दिए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : प्राणदायनी स्वर्णरेखा नदी में पानी के बजाय दिख रही है केवल जलकुम्भीयां

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई सभी अनुशंगी इकाइयां जिसमें इंटक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी विभाग, अजा विभाग, आदिवासी विभाग सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान देते नजर आए. यही समा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला जिसमें मंत्री बना गुप्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ कमेटी अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजनों ने बढ़-चढ़कर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कमान संभाला और गजब का उत्साह भी दिखाया. इंडिया गठबंधन के तहत अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी उत्साहित कांग्रेसजनों ने सुबह से लेकर संध्या समय तक अपने उत्साह में कहीं भी कमी नहीं किया. यही नजारा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र, पोटका विधानसभा क्षेत्र, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसजनों ने इंडिया गठबंधन दल के साथ समायोजन करते हुए कंधे से कंधे मिलाकर बूथों पर सक्रियता के साथ नजर आए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के ग्रंथी पंचतत्व में विलीन, संगत ने दी अश्रुपूर्ण विदाई

सुबह से लेकर शाम तक सक्रिय दिखे कार्यकर्ता

छोटी-मोटी कमियों के अलावा सभी गठबंधन दल के नेताओं ने एक सूत्र में बंधकर भाजपा को मात देने की रणनीति में सुबह से लेकर संध्या समय तक सक्रिय दिखे. यह सभी सक्रियता का मुख्य केंद्र बिंदु भारत में इंडिया गठबंधन का सरकार निर्माण को लेकर था. अब बहुत जल्द ही इंडिया गठबंधन के पक्ष में बहुमत बढ़ता हुआ दिख रहा है और ऐसा महसूस हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मजबूती के साथ देश का नेतृत्व करते नजर आएंगे और उनके द्वारा जो मुख्य बातें जनता के बीच में रखी गई है वो पूरा होगा. जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने पुनः सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश के नेता, जिला के पदाधिकारी, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, मंडल कमेटी के पदाधिकारी, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारी, पंचायत कमेटी के पदाधिकारी, बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं महान कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर