सीजीपीसी प्रधान की दो टूक, धार्मिक भावना से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जिसे तकलीफ हो रही मुझसे बात करे
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक दुकान (सिखों के धार्मिक चिह्न बेचने वाली) को हटाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Social 24 News में चलाये जा रहे वीडियो में दुकानदार की पीड़ा को ऐसे परोसा जा रहा है कि वह गैर सिख है और उसे सिख परेशान कर रहे हैं। इस वीडियो संदेश को लेकर सिखों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

इस पर अपना कड़ा बयान देते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि वह दुकानदार सिखों के धार्मिक चिह्न बेचता है, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस दौरान वह खैनी बनाते हुए देखा गया। ऐसे में धार्मिक भावना से खिलवाड़ होती है, जो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का आईना है। उसे सच परोसना चाहिए। एक पक्षा बयान लेकर वह पूरे सिख समाज पर उंगली नहीं उठा सकते।
भगवान सिंह ने कहा कि वह दुकानदार खैनी बनाते हुए पकड़ा गया। वह अपनी दुकान में सिखों के धार्मिक चिह्न, गुरुओं की तस्वीरें और गुटका साहेब (छोटा गुरवाणी वाला ग्रंथ) बेच रहा है, जो धार्मिक भावनाओं को खुलेआम आहत कर रहा है। इसलिए उसे दुकान लगाने से मना किया गया। इसके बाद भी अगर किसी को कोई दिक्क़त है तो वह मुझसे मेरे कार्यालय में आकर बात कर सकता है उन्हें सच्चाई से रू-ब-रू करा दिया जाएगा। अगर नहीं तो मेरे मोबाइल नंबर 9973510085 पर संपर्क कर सकते हैं।
मालूम हो कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में दिखाया जा रहा है कि काशीडीह का मोहन कुमार बता रहा है कि तुम गैर सिख हो, तुम यहां दुकान नहीं लगा सकते और सिखों के धार्मिक चिह्न नहीं बेच सकते। उस व्यक्ति की बुजुर्ग माँ भी रो रो कर बयान दे रही है कि वह 15 सालों से यह धंधा घूम घूम कर करते हैं। यह सरासर गलत है और एक समाज विशेष पर हमला करने जैसा है।


































