Breaking News
महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर 

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्वी सिंहभूम जिला चुनाव ने केवल संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन नहीं किया, बल्कि महासंघ की भीतरी सियासत का चेहरा भी बेनकाब कर दिया है। सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हुए सम्मेलन और मतदान के बाद जो सियासी समीकरण उभरे हैं, वे बताते हैं कि यह मुकाबला जिला अध्यक्ष चुनने से कहीं आगे बढ़कर प्रदेश नेतृत्व की ताकत और साख की लड़ाई बन गया।

जमशेदपुर सदर अस्पताल से जुड़ाव रखने वाले प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर की पकड़ स्वास्थ्य विभाग के भीतर कमजोर पड़ती नजर आई, जबकि पूरे घटनाक्रम को प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र कुमार यादव के अघोषित दबदबे के असर के तौर पर देखा जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्वास्थ्य संवर्ग में बिखराव और ललिन्द्र की धमाकेदार जीत

अध्यक्ष पद के चुनाव की शुरुआत से ही स्वास्थ्य विभाग से दो-दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं। भीतरखाने यह भी कहा जाता रहा कि जमशेदपुर सिविल सर्जन की अदृश्य और जोरदार लॉबिंग के बावजूद उनके पसंदीदा माने जाने वाले प्रत्याशी वरुण कुमार को पराजय का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान स्वास्थ्य संवर्ग के भीतर गहराया टकराव खुलकर सतह पर आ गया। स्थिति ऐसी बनी कि स्वास्थ्य विभाग के ही कर्मचारियों के एक हिस्से ने समाहरणालय संवर्ग के ललिन्द्र कुमार के पक्ष में मतदान कर उनकी जीत का रास्ता साफ कर दिया।

मतगणना में ललिन्द्र कुमार ने सर्वाधिक 517 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरुण कुमार पाल को 219 मतों के अंतर से मात दी। वरुण कुमार पाल 298 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ओम प्रकाश ठाकुर को 194 और गौतम कुमार मिश्रा को 119 मत मिले। इस नतीजे ने उस धारणा को गहरा झटका दिया कि स्वास्थ्य विभाग की कमान संभाले रवींद्र नाथ ठाकुर अपने प्रभाव क्षेत्र में एकतरफा वर्चस्व बनाए रखेंगे। नतीजों ने साफ कर दिया कि स्वास्थ्य विभाग से अध्यक्ष पद की कुर्सी खिसक गई, हालांकि जिला मंत्री का पद स्वास्थ्य विभाग के खाते में जरूर आया।

प्रदेश नेतृत्व का द्वंद और मनोनयन पर उठे सवाल

सियासी हलकों में इस पूरे परिणाम को प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र कुमार यादव के बढ़ते प्रभाव और दबदबे से जोड़कर देखा जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव जमशेदपुर स्तरीय अध्यक्ष के चयन से अधिक दो प्रदेश स्तरीय नेताओं रवींद्र नाथ ठाकुर और वीरेन्द्र कुमार यादव के बीच प्रतिद्वंद्विता का खेल साबित हुआ। इसी द्वंद के बीच स्वास्थ्य विभाग से अध्यक्षी छिन गई और संगठन के भीतर नई शक्ति संतुलन की आहट सुनाई देने लगी।

दूसरी ओर, चुनाव संपन्न होने के बाद मनोनीत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को लेकर भी तीखे सवाल खड़े किए गए। संगठन के भीतर इस बात पर असंतोष दिखा कि जहां कुछ ही पदों पर चुनाव कराया गया, वहीं अधिकांश पदों को मनोनयन के जरिए भर दिया गया।

मर्यादा और परिवारवाद की चर्चाओं से गरमाया माहौल

मनोनयन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा हाल ही में विभाग में शामिल एक वरिष्ठ पदाधिकारी की पुत्री को अहम वरीय पद सौंपे जाने को लेकर हुई। संगठन के भीतर इस फैसले ने नई बहस को जन्म दे दिया। चर्चा यहां तक पहुंची कि प्रदेश स्तर के एक नेता ने अपने करीबी या जुड़े हुए हितों को साधने के लिए तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखने में भी कोताही नहीं बरती। इससे परिवारवाद और मनमानी के आरोपों को और हवा मिली, जिससे चुनाव की जीत-हार के बीच संगठन की कार्यशैली और शुचिता पर भी सवालिया निशान लग गया।

प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ ठाकुर और प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र कुमार यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने तथा महासंघ को मजबूत बनाने की अपील की है।

प्रमुख निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची

  • जिलाध्यक्ष : ललिन्द्र कुमार (517 मत)

  • जिला मंत्री : अनिल कुमार दुडू (691 मत)

  • जिला कोषाध्यक्ष : प्रशांत कुमार (597 मत)

  • कार्यकारी अध्यक्ष : संजय कुमार

  • वरीय उपाध्यक्ष : वरुण कुमार ओझा

  • जिला कार्यालय मंत्री : गंगा कुमार राय

  • सहायक जिला मंत्री : आर्यन कुमार सिन्हा

  • उप कोषाध्यक्ष : सचिन शर्मा (526 मत)

  • संघर्ष समिति : जय शंकर दुबे (अध्यक्ष), मनोज कुमार महतो (मंत्री)

  • महिला प्रकोष्ठ : मंजुरी मैइती (जिला महिला संयोजिका), खुशबू कुमारी (जिला महिला उप संयोजिका)

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर