फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर। शहर आगमन के दौरान भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने योग गुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव ने सतबीर सिंह ‘सोमू’ के स्वागत भाव की सराहना की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ युवा पीढ़ी को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर डॉ. आचार्य साध्वी देवप्रिया भी उपस्थित रहीं। सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने उनसे भी शिष्टाचार मुलाकात की और अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।


































