Breaking News
Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में राजवंत कौर रज्जी को संगत ने चुना प्रधान Press Club : जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ – एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश

SHARE:

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, महिला सुरक्षा और जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने फरार एवं दागी अपराधियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती प्रभावी बनाने और लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के अनुसंधान और पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, अंचल पुलिस निरीक्षकों और थाना एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

एसपी ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को देर रात तक स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा। वहीं, फरार एवं दागी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा जेल से बाहर आए अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

लंबित मामलों और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पूरा कर मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और पीड़िताओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा न्यायालय से प्राप्त वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों का शत-प्रतिशत समय पर निष्पादन करने तथा आम नागरिकों के लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

जनता के साथ शालीन व्यवहार का निर्देश

बैठक में पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया। साथ ही जनता से प्राप्त शिकायतों और विभिन्न आयोगों से आने वाले पत्रों का निष्पक्षता के साथ त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान विगत माह में उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

एसपी ने कहा कि गिरिडीह पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून-व्यवस्था और त्वरित न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर