Breaking News
Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम

SHARE:

एक दीप गुरु के नाम, एक पौधा प्रकृति के नाम; देश के किसी भी कोने से भेजें अपनी सेल्फी

प्रथम 10 प्रतिभागियों को मिलेगा फतेह लाइव सम्मान

गुरमीत कौर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर शहर के युवा सिख धर्म प्रचारक एवं अंतरराष्ट्रीय विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने समस्त संगत और देशवासियों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व की खुशियां प्रत्येक घर में दीपमाला के साथ मनाई जाएं और उनके सम्मान में हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उनकी इस अपील को सामाजिक भागीदारी का व्यापक स्वरूप देते हुए फतेह लाइव ने इसे देशव्यापी जनमुहिम के तौर पर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मुहिम में केवल जमशेदपुर या झारखंड ही नहीं, बल्कि दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत सहित देश के किसी भी राज्य और शहर में रहने वाले लोग (फतेह लाइव के पाठक भी ) शामिल हो सकते हैं।

हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने श्री गुरु नानक देव जी की पावन बाणी ‘पवणु गुरु, पाणी पिता, माता धरत महतु’ का उल्लेख करते हुए कहा कि वायु गुरु के समान, जल पिता के समान और धरती माता के समान पूजनीय है। गुरु साहिब की यह महान शिक्षा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम गुरु, पिता और माता का आदर करते हैं, उसी प्रकार हवा, पानी और धरती की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है। प्रकाशोत्सव पर पौधा लगाना गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का सार्थक प्रयास होगा।

उन्होंने संगत से यह भी अपील की कि प्रकाशोत्सव पर अपने घरों में दीपमाला करें और निशान साहिब सजाकर गुरु साहिब के आगमन की खुशियां मनाएं। उनके अनुसार, नगर कीर्तन में शामिल होना और गुरुद्वारों में माथा टेकना श्रद्धा का हिस्सा है, लेकिन गुरु साहिब के बताए मानवता, समानता, सेवा, प्रेम और भाईचारे के सिद्धांतों को अपने व्यवहार में अपनाना ही सच्ची गुरु भक्ति है।

हरविंदर सिंह की अपील को फतेह लाइव का समर्थन, देशभर में शुरू की विशेष मुहिम

इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और देशभर के लोगों को इसमें सहभागी बनाने के उद्देश्य से फतेह लाइव ने विशेष जनभागीदारी मुहिम शुरू की है। इसके तहत देश के किसी भी राज्य, शहर या गांव में रहने वाले लोग 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर अपने घरों में दीपमाला करते हुए तथा पौधारोपण करते हुए अपनी सेल्फी लें और फतेह लाइव को भेजें।

इस पहल के माध्यम से फतेह लाइव का प्रयास है कि गुरु साहिब की शिक्षाएं केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहें, बल्कि हर घर और हर परिवार के व्यवहार में दिखाई दें। एक ओर दीपमाला से प्रकाशोत्सव की खुशियां साझा होंगी, वहीं दूसरी ओर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देशभर में पहुंचेगा।

दो श्रेणियों में प्रथम 10 प्रतिभागियों को मिलेगा फतेह लाइव सम्मान

मुहिम के तहत दो अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। घरों में दीपमाला करते हुए सेल्फी भेजने वाले प्रथम पांच प्रतिभागियों को फतेह लाइव की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, पौधारोपण करते हुए अपनी सेल्फी भेजने वाले प्रथम पांच प्रतिभागियों को भी सम्मान प्रदान करेगा। इस प्रकार दोनों श्रेणियों में कुल 10 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस मुहिम में देश के किसी भी हिस्से से शामिल होने वाले प्रतिभागियों को समान अवसर मिलेगा। यदि सम्मानित होने वाला प्रतिभागी जमशेदपुर से दूर किसी दूसरे राज्य या शहर में रहता है, तो उसका सम्मान कोरियर के माध्यम से उसके पते पर पहुंचाया जाएगा। वहीं, मुहिम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की तस्वीरें उनके नाम के साथ फतेह लाइव में प्रकाशित की जाएंगी, ताकि इस सकारात्मक पहल से जुड़ने वाले हर व्यक्ति की भागीदारी सामने आ सके।

26 नवंबर तक इस व्हाट्सऐप नंबर पर भेजें सेल्फी

इस मुहिम में शामिल होने के इच्छुक लोग अपनी सेल्फी के साथ पूरा नाम और संबंधित श्रेणी का उल्लेख कर 26 नवंबर 2026 तक व्हाट्सऐप नंबर 9471350313 पर भेज सकते हैं। प्रतिभागी दीपमाला और पौधारोपण की अलग-अलग तस्वीरें भी भेज सकते हैं। एक प्रतिभागी की एक ही तस्वीर चयनित की जाएगी।

फतेह लाइव की इस पहल का संदेश स्पष्ट है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर श्रद्धा केवल दीप जलाने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रकृति की रक्षा और मानवता की सेवा का संकल्प भी बने। यह मुहिम किसी एक शहर या समुदाय की नहीं, बल्कि गुरु साहिब की शिक्षाओं में विश्वास रखने वाले हर उस व्यक्ति की है, जो प्रेम, सेवा, समानता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहता है।

आइए, इस प्रकाशोत्सव पर एक दीप गुरु के नाम जलाएं और एक पौधा प्रकृति के नाम लगाएं। यह संदेश जमशेदपुर से पूरे देश तक पहुंचाएं।

फतेह लाइव — आपका विश्वास, आपकी फतेह।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर