फतेह लाइव, रिपोर्टर।
प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 557 वे पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजसेविका सह झामुमो नेत्री चरणजीत कौर भाटिया द्वारा एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन सोनारी आर्मी कैंटीन के नजदीक किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं—’किरत करो, नाम जपो और वंड छको’—को आत्मसात करते हुए समाज के ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करना था।

शिविर का शुभारंभ अरदास के साथ किया गया, जिसके पश्चात नगरकीर्तन में शामिल बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों,श्रद्धालुओं और राहगीरों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

इस अवसर पर चरणजीत कौर भाटिया ने कहा, “श्री गुरु नानक देव जी ने हमें निस्वार्थ सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाया है। मानवता की सेवा करना ही गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के हर वर्ग तक मदद पहुँचाने का हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

सेवा शिविर में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय बी पी एम की प्रधान अध्यापिका रंजिता गांधी, झामुमो के जिला संगठन सचिव नासिर खान, युवा नेता अंकित सूर्यवंशी, समाजसेवी विकास सिंह, तुषार दास गुप्ता समेत स्थानीय स्वयंसेवकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


































