Breaking News
Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा

SHARE:

कोलकाता के कोलाघाट से 400 किलो फूल लेकर पहुंचे जोगिंदर सिंह जोगी और दीपक गिल,

सात वर्षों से गुरु नानक सेवा दल निभा रहा है पुष्पवर्षा की सेवा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार, 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा से साकची गुरुद्वारा तक निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन में इस बार भी पालकी साहिब के आगे फूलों की भव्य वर्षा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी। पिछले सात वर्षों से गुरु नानक सेवा दल की ओर से लगातार निभाई जा रही इस विशेष सेवा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पालकी साहिब के आगे पुष्पवर्षा के लिए इस वर्ष कोलकाता के कोलाघाट से करीब 400 किलोग्राम फूल मंगाए गए हैं।

फूलों की यह बड़ी खेप लेकर गुरु नानक सेवा दल के सदस्य सरदार जोगिंदर सिंह जोगी और दीपक गिल आज जमशेदपुर पहुंचे। फूलों को मिनी ट्रक के जरिए शहर लाया गया है। इनमें करीब 2000 पीस गेंदे के फूल, लगभग 200 किलोग्राम दुपाटी के रंग-बिरंगे फूल, 100 किलोग्राम गुलाब की पंखुड़ियां तथा कई अन्य किस्मों के मिश्रित फूल शामिल हैं।

गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में सेवादार नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब के आगे फूलों की वर्षा करेंगे। सोनारी से साकची तक लगभग सात किलोमीटर के नगर कीर्तन मार्ग पर यह पुष्पवर्षा की जाएगी। खास बात यह है कि इतनी लंबी दूरी तक फूल बरसाने के बावजूद हर साल फूल शेष रह जाते हैं। पालकी साहिब के आगे उड़ते रंग-बिरंगे फूलों का नजारा नगर कीर्तन की धार्मिक आभा और शोभा को और बढ़ा देता है।

गुरु नानक सेवा दल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस सेवा में सरदार जोगिंदर सिंह जोगी, दीपक गिल, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, गुरदेव सिंह राजा, रिखराज सिंह रिक्की, युवराज सिंह जुगनू, महिंदर सिंह, वजीर सिंह, सरबजीत सिंह टॉबी, पपिंदर सिंह टीटू, सुरजीत सिंह काले, नरिंदर सिंह निंदी, बलबीर सिंह काक्कू, अमरदीप सिंह हीरे, दीपू सिंह, मनिंदर सिंह, बलबीर सिंह बाऊ, मट्टू पाजी, हरभजन सिंह पप्पू, रॉकी सिंह, त्रिलोचन सिंह पप्पी बाबा सहित दल के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) की देखरेख में निकलने वाला यह नगर कीर्तन सोनारी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर साकची गुरुद्वारा तक पहुंचेगा। नगर कीर्तन का समापन शाम पांच बजे निर्धारित है। गुरु नानक सेवा दल के सेवादारों की यह पुष्पवर्षा लगातार सात वर्षों से चली आ रही सेवा और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बन गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर