Breaking News
Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 68861/68862 मेमू पैसेंजर का परिचालन प्रभावित, बिलासपुर तक ही चलेंगी ट्रेनें Uttar Pradesh Politics : क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान

SHARE:

खंडोली से उसरी वाटरफॉल और हरिहर धाम तक हुई साफ-सफाई, स्वच्छ एवं सुंदर गिरिडीह बनाने में जुटा जिला प्रशासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी 13 प्रखंडों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान खंडोली, हरिहर धाम, उसरी वाटरफॉल, दुखिया महादेव, राजदह धाम और सरिया समेत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अभियान के तहत पर्यटन स्थलों और उनके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, कचरे का उचित निस्तारण तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल की गई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन की ओर से अभियान की नियमित निगरानी भी की जा रही है, ताकि पर्यटन स्थलों पर स्वच्छ और सुंदर वातावरण कायम रखा जा सके।

स्वच्छ पर्यटन स्थल, सुंदर गिरिडीह का संकल्प

जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले की प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाना है। इस पहल के जरिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर कचरा नहीं फैलाएं और कचरे का निस्तारण निर्धारित स्थानों पर ही करें। प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर