Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 106 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने “मेरी लाइफ” कार्यक्रम अन्तर्गत आगामी अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को सफल बनाने के लिए विगत 5 दिनों से चल रहा ‘डोनेशन ड्राइव’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जिसमें वाहिनी के सभी सदस्यों तथा उनके परिवारों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया. इस अभियान के दौरान आसपास के समुदायों से पुरानी किताबें, बर्तन और कपड़े एकत्र किए गए एवं उन्हें जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाना था, बल्कि सामुदायिक कल्याण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाना था. प्राकृतिक संसाधनों का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत वोट डाला गया. आम से लेकर खास तक अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखा गया. सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों में पहुंचे. दोपहर एक बजे तक जमशेदपुर में 43.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस बीच घाटशिला विधानसभा के धालभूमगढ़ के बूथ संख्या 154 में 11 बजे तक एक भी मतदान नहीं हुआ. वोटिंग नहीं होने की सूचना पर कई आला अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे. खबर के मुताबिक धालभूमगढ़ कनास पंचायत के बूथ संख्या 154 में दिन के 11 बजे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कहा जाता है की मन में जज्बा हो तो उम्र आड़े नहीं आती. ऐसा ही एक वाकया जमशेदपुर में मतदान के दौरान दिखी. जब बिरसानगर के मोहरदा ओड़िया स्कूल के मतदान केंद्र में 103 वर्षीय वृद्धा पैदल चल अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंची. वृद्धा का नाम यशोदा प्रधान है और मोहरदा बस्ती के ग्राम प्रधान स्वर्गीय गोपीनाथ प्रदान की पत्नी है. उनके वोट देने की जज्बा ऐसी थी कि प्रशासन की ओर से 80 प्लस मतदाता के लिए दी जानी वाली सुविधा को भी उन्होंने दरकिनार कर दिया और खुद पैदल जाकर वोट डालने का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि छठे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदानकर्मी इवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने के लिए मतदान केन्द्रों से वापस लौटने लगे हैं. उन्होंने कहा कि छठे चरण में 6-गिरिडीह, 7-धनबाद, 8-रांची व 9-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए संपन्न मतदान का शाम 7 बजे तक मतदान का अनुमानित प्रतिशत 62.13 रहा. इसमें गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 65.44 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं धनबाद निर्वाचन क्षेत्र में 58.90, रांची में 58.73 एवं जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में अनुमानित मतदान प्रतिशत 66.79 रहा. उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केन्द्रों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन हेतु जिले के 1887 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. अपराह्न 5 बजे तक 64.30 फीसदी मतदान हुआ है उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. साथ ही कहा कि कई बूथों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतारे हैं. 5 बजे तक जो भी मतदाता बूथों तक पहुंच चुके थे उन सभी को मतदान कराया जा रहा. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव मौजूद रहे. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मतदान के दिन वोट करने जा रहे सुरेंद्र हंसदा को हाथी ने मार डाला. लोकतंत्र के महापर्व के दिन 72 वर्षीय सुरेंद्र हाँसदा जब मतदान करने के लिए जा रहे थे तभी सुबह सुबह हाथी ने उनपर हमला कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इसकी सूचना मिलने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी जिले के बहरागोडा प्रखंड के मुटुरखाम पंचायत के गोबराबनी पहुंचे. उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत मुआवज़ा की प्रक्रिया में तेज़ी लाने को कहा. साथ ही पूर्व विधायक कुणाल ने कहा लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा मतदाताओं के सुविधा के लिए की गई तैयारी का पोल खुल गया. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने दावे के साथ कहा था कि जिले के सभी मतदान केदों में मतदाताओं का खास ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए धूप से बचने के लिए टेंट पानी, बैठने के लिए कुर्सियां यहां तक कि पानी पिलाने के लिए दो से चार कर्मी भी मौजूद रहेंगे, लेकिन पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई. प्रचंड गर्मी और तपिश के बीच मतदाता लंबी कतार लगाकर अपने बारी आने का इंतजार करते रहे. कोई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वैसे तो चुनाव आयोग और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से राजनीति पार्टियों को चुनाव नियम से अवगत कराते हुए सख्त निर्देश दिया गया था कि मतदाताओं को दिए जाने वाले रशीद पर किसी भी प्रत्याशी की तस्वीर, उसका नाम और चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए लेकिन आज के चुनाव में जमशेदपुर क्षेत्र में इसे अनदेखी और आदेश की धाजिया उड़ाते हुए मतदाताओं को तस्वीर वाली रशीद दी गईय इतना ही नहीं बूथ के समीप बनाए गए राजनीतिक दलों के काउंटर में भी इसे सार्वजनिक तौर पर रखकर आने वाले मतदाताओं को यह रशीद दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकतंत्र के पर्व पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास अपनी पत्नी रुक्मणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू के साथ भालूबासा स्थित हरिजन मध्य विद्यालय में मतदान किया. रघुवर दास सपरिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मतदान स्थल पहुंचे जिसके बाद वे पूरे परिवार के साथ पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की और आम नागरिकों की तरह मतदान किया. वे लगभग एक घंटे तक रुके इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि सभी लोगों को मतदान करना चाहिए. दुनिया में भारत का लोकतंत्र एक खूबसूरती है. मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा रेलवे ट्रैक के पास 45 वर्षीय अधेड़ का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि पुलिस शव की पहचान नही कर पाई है. पुलिस ने आस–पास की बस्तियों में पूछताछ भी की पर किसी ने भी मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः ट्रेन से टक्कर होने से अधेड़ की मौत हुई है. इधर, कदमा थाना अंतर्गत खरकइ नदी से…
