Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : 62.13 प्रतिशत हुआ मतदान, आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्ज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि छठे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदानकर्मी इवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने के लिए मतदान केन्द्रों से वापस लौटने लगे हैं. उन्होंने कहा कि छठे चरण में 6-गिरिडीह, 7-धनबाद, 8-रांची व 9-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए संपन्न मतदान का शाम 7 बजे तक मतदान का अनुमानित प्रतिशत 62.13 रहा. इसमें गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 65.44 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं धनबाद निर्वाचन क्षेत्र में 58.90, रांची में 58.73 एवं जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में अनुमानित मतदान प्रतिशत 66.79 रहा. उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है. देर शाम तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े को अपडेट किया जायेगा. पोस्टल बैलेट से हुए मतदान की संख्या जुड़ने के बाद मतदान प्रतिशत में कुछ और वृद्धि होगी

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 64.30 % हुआ मतदान

Gambhir Car Associate Motion Ads

मतदानकर्मी की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 5 मामले दर्ज किए गये हैं. रांची संसदीय क्षेत्र से एक, जमशेदपुर से 2 एवं गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो मामले दर्ज किए गये हैं. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के बहरागोड़ा के गुड़बांधा में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 38 वर्षीय जॉन मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया. जॉन मांझी रिजर्व में तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में मतदान केन्द्र पर कार्यरत थे. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने से अबतक 12846.16 लाख की नगद धनराशि एवं सामग्री जब्त किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : मतदान करने जा रहे व्यक्ति की हाथी की हमले में मौत

मतदान कर्मियों को पूरी सुरक्षा के साथ लाया जा रहा है

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने कहा कि चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. उन्होंने कहा कि छठे चरण के चारों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 764 मतदान केन्द्र उन क्षेत्रों में अवस्थित थे, जहां पूर्व में नक्सली गतिविधियां रहीं थीं. इसमें गिरिडीह जिले का पीरटांड़ एवं पारसनाथ तथा बोकारो जिले के झूमरा के क्षेत्र शामिल थे. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए 49,509 जवान लगाये गये थे. कहा कि 38 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट को सील कर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त किया गया था. मतदान कर्मियों को पूरी सुरक्षा के साथ वापस लाया जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर