Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं. सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है और 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है. अमेरिका से भारत लौटने के बाद सौरव विष्णु के सपनों का जमशेदपुर आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आया. इसी बात ने सौरव विष्णु को जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री जमशेदपुर की ओर से मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई. यह रैली 10 किलोमीटर की रही. रैली बिष्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के समीप से शुरू होकर बिष्टुपुर, साकची, गोलमुरी, टिनप्लेट, बर्मामाइन्स, जुगसलाई होते हुए पुनः बिष्टुपुर में संपन्न हुई. इस मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मुनक्का ने कहा कि इंडस्ट्री लगातार चुनाव को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही है जिसमें व्यवसाय वर्ग के अलावा आम लोगों को भी शामिल किया जा रहा है. उन्होंने आशा जताया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को चेन्नई में इंडस्ट्री ऑल ऑर्गेनाईजेशन का राष्ट्र व्यापी संगोष्ठी आरंभ हुआ. दो दिवसीय संगोष्ठी देशभर से मजदूर नेता आने वाले समय के इंडस्ट्री और मजदूरों की विषयों पर जिसमें विशेष कर इंडस्ट्री 0.4 एवं ऑटो सेक्टर में EV ( इलेक्ट्रिकल व्हिकल) जैसे तकनीक की आने से उद्योग एवं मजदूरों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार मंथन किया. जमशेदपुर से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह ने अपने विचारों को प्रथम दिन में प्रस्तुत किया. जिसमें महामंत्री आरके सिंह ने कहा इंडस्ट्री विकास के चौथे चरण में अब हम लोग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) प्रबंधन ने पांच गांव के 14 बच्चों को जैक बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया. कंपनी परिसर के संकल्प भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपने परिजनों संग पहुंचे पांच गांव श्रीरामपुर, पदमपुर, बिकानीपुर, बालीडीह और छोटा हरिहरपुर के 14 बच्चों आकाश नायक, अमृत हांसदा, आशा हांसदा, जुली नायक, ज्योति मुर्मू, पायल नायक, सूरज बास्के, सौविक मंडल, सुशांत मंडल, सपना बास्के, पार्वती हेम्ब्रम, सविता बास्के, अनूप मुर्मू और शिवा माझी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत पारडीह केला बगान की रहने वाली शुभम कुमारी उर्फ नेहा (27) की मौत हो गयी. शुक्रवार दोपहर ससुराल वालों ने महिला को तामोलिया ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर गये थे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. शुभम कुमारी बिहार के गया जिला अंतर्गत मंगलागौरी की रहने वाली थी. मायका पक्ष के लोगों ने नेहा के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. भाई आशुतोष कुमार के बताया है कि 21 जनवरी 2024 को बहन की शादी पारडीह केला बगान के पास रहने वाले दीपक कुमार से हुई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. तुरियाबेड़ा निवासी 26 वर्षीय संगीता कुमारी का शव फंदे से लटका पाया गया. इधर, मायके पक्ष ने पति राजू प्रजापति समेत अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने संगीता के पिता महादेव प्रजापति के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर राजू को जेल भेज दिया है. मायके पक्ष ने बताया कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. शुक्रवार रात को राजु ने फोन कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में चुनाव जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे नेताओं के बोल भी लाजवाब होते जा रहे हैं. ऐसे में विधायक सरयू राय कहां चूकते. उन्होंने भी चुनाव से संबंधित समर्थन को लेकर कुछ बातें कह डाली. उन्होंने कहा कि जो उनसे समर्थन मांग रहे हैं वे भी उनसे अपने समर्थन की उम्मीद रखते हैं. उन्होंने बिष्टुपूर स्थित आवासीय कार्यालय में चुनाव से संबंधित चर्चा करने के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा समीर मोहंती उनके पास समर्थन मांगने आए थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डेफोडिल्स उच्च विद्यालय के वर्ग 9 का वार्षिक परीक्षाफल 100%…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डेफोडिल्स उच्च विद्यालय के वर्ग 9 का वार्षिक परीक्षा फल 100 फीसदी रहा. विद्यालय से कुल 65 बच्चे कक्षा 9 के वार्षिक परीक्षा 2024 में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से सभी छात्र सफलता हासिल किए और 65 बच्चों में अधिकांश बच्चे ‘ए’ श्रेणी में अपनी सफलता हासिल किए. विद्यालय के 2 छात्राए टॉपर हुई जिन्हें सभी पांस विषयों में ‘ए’ प्लस मिला. विद्यालय के दोनों होनहार छात्राएं नंदनी सरकार और अंशिका देवगम है जिन्हें A+ ग्रेड मिला है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगवान सिंह के निर्णय को हर सिख को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए – खुशीपुर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और टीम द्वारा लोकसभा चुनाव पर वोट सम्बन्धी लिए गए निर्णय को सही ठहराते हुए उनका खुलकर समर्थन किया है. शनिवार को सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने बड़े बेबाकी से कहा कि सरदार भगवान सिंह कौम की पीड़ा और किसानों का दर्द बखूबी समझते हैं और उनके द्वारा लोकसभा चुनाव पर वोट सम्बन्धी लिए गए निर्णय को हर सिख को सहर्ष स्वीकार करते हुए बदलाव की नींव रखनी चाहिए. सुरजीत सिंह खुशीपुर का कहना है कि इससे पूर्वकाल में भी कई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. माझी पारगाना महाल, अष्टकोशी तोरोप डुमरिया प्रखंड की ओर से संताली लिपि के जनक ओल गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू के 119 वीं जयंती के अवसर पर भागाबांदी बाजार परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सहयोग से किया जाएगा. शिविर सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा. तोरोप पारगाना बाबा लखन मार्डी की अध्यक्षता में एक बैठक भागाबांदी बाजार में आयोजित की गई, जिसमें रक्तदान शिविर की व्यापक तैयारी और जोर शोर से प्रचार प्रसार पर ध्यान देने पर विचार विमर्श किया गया.…
