WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तुरियाबेड़ा में दहेज के लिए महिला की हत्या, आजादनगर में भी फंदे से लटका मिला महिला का शव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. तुरियाबेड़ा निवासी 26 वर्षीय संगीता कुमारी का शव फंदे से लटका पाया गया. इधर, मायके पक्ष ने पति राजू प्रजापति समेत अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने संगीता के पिता महादेव प्रजापति के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर राजू को जेल भेज दिया है. मायके पक्ष ने बताया कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. शुक्रवार रात को राजु ने फोन कर बताया कि संगीता ने फांसी लगा ली है. वे लोग संगीता को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुचे है. मायके पक्ष के अनुसार ससुराल वालों ने संगीता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है.

 

इधर, आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड हनुमान मंदिर के पास गौरी शंकर प्रसाद के घर किराए के मकान में रहने वाली 25 वर्षीय महिला का भी शव फंदे से लटका पाया गया. शुक्रवार रात गौरी शंकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. आजादनगर थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि उक्त मकान में आकाश नामक युवक जो चालक का काम करता है वह अपनी पत्नी के साथ दो माह पूर्व से रह रहा था. आकाश की पत्नी किसी से बातचीत नहीं करती थी जिस कारण उसे कोई नहीं जानता था. पाच दिनों पूर्व आकाश घर से अपने गांव चला गया जबकि उसकी पत्नी घर पर ही थी. बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आकाश के मोबाइल नंबर पर फोन करने पर उसका फोन बंद आ रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर