Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिले में मतदाता पर्चियों का वितरण 7 मई से शुरू हो गया है. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण कर रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने वाले मतदाताओं की मतदाता पर्ची का वितरण 18 मई तक चलेगा. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण मतदान की तिथि से 5 दिन पूर्व तक कराया जाना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मतदाता पर्ची वोटर या उनके परिवार के योग्य सदस्य को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. धातकीडीह शर्मा होटल के मालिक दुर्गा प्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री से जमीन अपनी जमीन और जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है. दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि धातकीडीह के कुछ दबंगों ने उनके होटल के हिस्से में खाली भूमि पर आदिल रशीद, गुलाम निजामुद्दीन उर्फ लडडू, तारीक रशीद, सनाउर रहमान, मोहम्मद रफीक (नवाब), शकील राजा, रशीद खान और सत्ता पक्ष के कुछ राजनीति दल के लोगों की मिली भगत से माननीय अदालत के रोक के बावजूद मेरे जमीन पर अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं. जबकि टाइटल सूट संख्या 0S NO-51/5/19 पुराना नo,TS No 07/2002…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बर्मामाइंस में इन दिनों सांड का आतंक फैल गया है. इसका एक नजारा बुधवार शाम को देखने को मिला जहां केरला पब्लिक स्कूल के पास सांड ने एनटीटीएफ के छात्र निशांत कुमार पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने निशांत को बचाने की भी कोशिश की पर सांड निशांत पर हमला करता रहा. अंत में सांड ने अपना सिंह निशांत को जांघ में घुसा दिया जिससे निशांत गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निशांत को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 25 मई को जमशेदपुर संसदीय सीट पर चुनाव होना है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही है. साकची बाजार इलाके में कई स्थानों पर भाजपा के निशान का वॉल पेंटिंग बना हुआ था. जिसे देखकर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सह बहरगोड़ा विधायक समीर मोहंती भड़क उठे. बता दें वें जनसम्पर्क अभियान चलाने हेतु साकची बाजार पहुंचे थे और इसी दौरान उनकी नजर भाजपा के वॉल पेंटिंग पर पड़ी और इस पर वें भड़क उठे. इसे भी पढ़ें : सर्वोच्च अदालत का हिन्दू विवाह पर स्वागत योग्य फैसला जमशेदपुर अक्षेस से समीर मोहंती ने किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्ति नगर स्थित कंपनी क्वार्टर में ग्रिल चोरी करते युवक को मकान मालिक ने रंगे हाथ पकड़ा है. इस दौरान मकान मालिक का ग्रिल काट रहे युवक के साथ उठा पटक भी हुई है जिसमें मकान मालिक घायल हो गया है. घटना दिन के 2:00 बजे की है जब कंपनी क्वार्टर L4/ 65 के रहने वाले हेमंत नाग बाजार गए हुए थे इसी दौरान आस पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उसके घर में तीन चार युवक घुस आए हैं और ग्रिल को तोड़ के ले जाने का प्रयास कर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश की सर्वोच्च अदालत ने हिन्दू विवाह को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है. इससे न केवल हिन्दू विवाह के संस्कारों एवं पारंपरिक रिवाजों को पुष्ट किया है बल्कि उन्हें कानूनी दृष्टिकोण से आवश्यक स्वीकार किया है. आज जबकि हिन्दू विवाह की पवित्रता एवं परम्परा तथाकथित आधुनिक जीवन एवं प्रभाव के कारण धुंधली होती जा रही है, पाश्चात्य संस्कृति की आंधी में हिन्दू विवाह की पवित्रता समाज में समय के साथ घटी है और उसमें सुधार एवं सुदृढ़ता की जरूरत है. जो लोग विवाह को मात्र एक पंजीकरण मानते हैं, उन्हें चेत जाना चाहिए. उन्हें सात फेरों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस को लेकर जमशेदपुर रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह दिवस रेड क्रॉस की स्थापना और प्रेरणादाता जिम हेनरी ड्रूनेट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. जिसे लेकर पूरे दुनिया में रेड क्रॉस के द्वारा रक्तदान के अलावे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. रेड क्रॉस दिवस 2024 की थीम – “मैं खुशी के साथ देता हूं और जो खुशी मैं देता हूं, वह एक पुरस्कार है” रक्तदान शिविर आयोजित की जिसकी जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित शताब्दी टावर में न्यायालय के आदेश पर जेएनएसी के द्वारा बेसमेंट की दुकानों को तोड़े जाने का दुकानदार और ऑनर ने विरोध जताया है. ऑनर विशाल का कहना है कि बेसमेंट को लेकर न्यायालय के द्वारा 2011 में आदेश पारित किया था, जबकि उनकी बिल्डिंग 2003 से है और बाकायदा बेसमेंट में दुकान का रजिस्ट्रेशन और अनुमति भी सरकार के द्वारा दी गई है जिसके लिए सरकार की ओर से शुल्क भी लिया गया था. इसे भी पढें : Jamshedpur : साकची डालडा लाइन में आगलगी के पीड़ित की सुध लेने पहुंचे झामुमो और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी, लू से लोगों का हाल बेहाल था. दिन में जमशेदपुर का तापमान 45 के पार था. लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोच रहे थे. लेकिन मंगलवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को बहुत राहत दी है. आज देर शाम प्रकृति ने राहत दिलाते हुए झमाझम बारिश देर शाम कर दी जहां लोग दोपहर 12 बजे के बाद घर से नहीं निकल रहे थे सड़के सुनसान दिख रही थी. आम लोग छतरी और मुंह में कपड़ा बांधे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसावां विधानसभा के प्रभारी एवं कोल्हान के प्रवक्ता राकेश तिवारी आज चाईबासा टाटा कॉलेज में अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की जनसभा में दलबल के साथ सम्मिलित हुए. उन्होंने बताया कि टाटा कॉलेज में उमड़े जन सैलाब से यह प्रतीत होता है कि इस सिंहभूम सीट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी की जीत की घोषणा केवल औपचारिकता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली गीता कोड़ा 2 लाख वोटों के अंतर से चुनाव हार रही हैं. साथ ही उन्होंने कहा की जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भी…

Read More