Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत ओ रोड स्थित जी टाउन क्लब के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में लेकर क्वार्टर में जा घुसी. इस घटना में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई वहीं क्वार्टर की दीवार भी टूट गई. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई. पुलिस ने कार और स्कूटी को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा जंगल में आग लगने के बाद इसके निचली क्षेत्र में हाथियों का झूंड ने डेरा डाल दिया है. ये झुंड शाम ढलने के बाद जंगल छोड़ आसपास के किसानों के फसल को अपना निवाला बनाने में लगे हुए है, जिसके कारण आसपास के किसानों में दहशत है. आस-पास के वासियों के अनुसार लावा पहाड़ में 10 से 15 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. वहीं नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमा गांव के पास चांडिल डैम जलाश्य के किनारे वाले क्षेत्रों में भी 15 से 20…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर एफसी अंडर-15 टीम ने एआईएफएफ जूनियर लीग ग्रुप के तीसरे मैच में बड़वानी एफसी को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में जमशेदपुर एफसी ने शुरुआत से लेकर आखिर तक अपना दबदबा कायम रखा और पहले हाफ में गोल करने के कई मौके बनाए. मार्शल हेमब्रम ने 15वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के लिए गोल करके अपनी टीम को मनचाही शुरुआती बढ़त दिलाई. श्रीनिधि डेक्कन एफसी के वापसी के प्रयासों के बावजूद जमशेदपुर एफसी की मजबूत डिफेंस ने मजबूती से पकड़ बनाए रखी और हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी. इसे भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन अब लगभग अंतिम चरण में है. लोग लगातार नामांकन दाखिल कर रहे हैं. शनिवार को सबसे अधिक नौ लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसमें कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पुराने कांग्रेसी नेता जीतेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी की ओर से सुकुमार सोरेन, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर साधुचरण पाल, पार्वती किस्कू, इंद्रदेव प्रसाद, ज्ञानसागर प्रसाद और जयराम दास तथा एसयूसीआइ कम्यूनिस्ट की ओर से सनका महतो, बहुजन महा पार्टी की ओर से शेख अखिरुद्दीन ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा के पूर्ण वातानुकूलित प्रांगण में रविवार को महिलाओं को समर्पित एकदिवसीय अलौकिक कीर्तन और गुरमत विचार एवं कथा समागम “सिरजनहारी” में बीबियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले कीर्तन दरबार में संगत गुरबाणी से जुड़ वाहेगुरु का गुणगान करेगी. इस अनोखे कीर्तन दरबार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कीर्तन दरबार का आकर्षण यह है कि इसमें केवल और केवल सिख बीबियां ही गुरबाणी द्वारा गुरु महाराज जी की महिमा का वंदन करेंगी. जिसमें मुख्य रूप से पंजाब के मोगा से बीबी हरप्रीत कौर ‘वाहेनूर’ और पश्चिम बंगाल के परबेलिया से बीबी प्रभजोत कौर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. करनडीह के गाईताडीह निवासी रवि मुर्मू ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आग्रह पर दूसरी बार एसडीपी दान किया. इस तरह उन्होंने अब तक चौबीस बार रक्तदान किया है. इनका ब्लड ग्रुप O+ है. नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य रवि मुर्मू ने बताया कि वह ब्लड मैन के नाम से मशहूर आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी (73 बार रक्तदान कर चुके) से प्रभावित होकर नियमित रूप से हर तीन से चार महीने पर रक्तदान करते रहते हैं. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के चिकित्सक डॉ. एलबी सिंह मौजूद थे. सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोको कॉलोनी पहाड़ी पूजा कमिटी ने मंदिर प्रांगण में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. संवाददाता सम्मेलन में बीते दिनों लोको कॉलोनी में आयो0जित पहाड़ी पूजा के दौरान कमेटी पर लगे मारपीट के आरोप का कमिटी ने खंडन किया है. जिसमे कमिटी के एडवाइजर वी केशव रेड्डी ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद एवं झूठा करार दिया है. बता दें पिछले दिनों सुदीप डेनियल चौधरी नामक युवक के द्वारा पहाड़ी पूजा के सदस्य वी केशव रेड्डी, लोकेश्वर राव और रजत राव पर मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे. जबकि पूजा कमेटी के लोगों द्वारा सभी आरोपों को बेबुनियत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के प्रांगण में बीते दिन शुरुआत किए गए संस्थान के सबसे पुराने एव प्रतिष्ठित क्लब मॉडल क्लब के द्वारा “संधान” के दूसरे दिन चुनौतियों से लेकर वास्तविक दुनिया की परियोजनाओं तक जोड़ने बाले इवेंट का आयोजन किया गया. दूसरे दिन समारोह के दौरान सीडीसी के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम, मॉडल क्लब के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. विनीत शेखर, आरके वर्मा एवं क्लब के चेयरपर्सन विकास कुमार, पायल कुमारी एव अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी एनटीटीएफ के दो छात्र 5.5 लाख के पैकेज पर लॉक प्रतिभाशाली दिमागों को उम्दा मंच प्रदान करती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. “यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है, तो सफलता आपकी ग़ुलाम हो जाएगी” इसे सिद्ध कर दिखाया एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के छात्रों ने. एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी में विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया. जिसमें फाइनल ईयर के छह छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु उन्हें विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया. कैंपस सिलेक्शन में मुख्यतः लिखित परीक्षा, तकनीकी क्षमता का ज्ञान एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ, जिसमें छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया एवं प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित की. डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (CP15) से रिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कीताडीह में शुक्रवार देर रात असमाजिक तत्वों ने जहांगीर खान के घर के बाहर खड़ी ऑटो में आग लगा दी. जब तक जहांगीर खान को इसकी खबर मिली तब तक ऑटो जलकर खाक हो चुकी थी. जहांगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जहांगीर ने बताया कि वह भाड़े पर ऑटो चलाता है. ऑटो पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति का है. हर दिन की तरह वह शुक्रवार को भी रात में ऑटो घर के बाहर खड़ी कर अपने घर में सोने के लिए चला गया था. देर रात 2 बजे पड़ोसियों…
