Jamshedpur : गोलमुरी एनटीटीएफ के दो छात्र 5.5 लाख के पैकेज पर लॉक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

“यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है, तो सफलता आपकी ग़ुलाम हो जाएगी” इसे सिद्ध कर दिखाया एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के छात्रों ने. एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी में विभिन्न कंपनियों द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया. जिसमें फाइनल ईयर के छह छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु उन्हें विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया. कैंपस सिलेक्शन में मुख्यतः लिखित परीक्षा, तकनीकी क्षमता का ज्ञान एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ, जिसमें छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया एवं प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित की. डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (CP15) से रिया कुमारी गुप्ता एवं दिशा महाकुड को बंगलौर स्थित टेट्रा पैक कंपनी द्वारा 5.5 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में असमाजिक तत्वों ने ऑटो में लगा दी आग, ऑटो जलकर खाक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रों ने अपनी उपलब्धि के श्रेय प्राचार्य व शिक्षकों को दिया

वही डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से ही मिहिर कर को बंगलौर स्थित आईटीसी कंपनी के लिए 3.47 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. प्रभाकर पांडा, कुशानंद एवं दीपक कुमार को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन कंपनी द्वारा 3.75 के पैकेज पर चुना गया. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर के हैं. छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान की प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिया है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela : पढ़ाई पर ध्यान दिया तो गांवों के युवा संभालेंगे बैंक : विक्रांत टंडन

प्राचार्य प्रीता जॉन ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय ने छात्रों की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर जीवन के इस नए पथ पर अग्रसर होने पर सुनहरे भविष्य की कामना की. छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान गौरवान्वित है. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. दीपक सरकार, हिरेश,  पंकज कुमार गुप्ता, हरीश कुमार के साथ उप प्रबंधक प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर