फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर एवं आसपास उगी बड़ी-बड़ी शाखाओं, लताओं और झाड़ियों की साफ-सफाई विद्युत विभाग द्वारा 24 घंटे के अंदर करा दी गई।
स्थानीय लोगों के आग्रह पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने शनिवार को स्थानीय लोगों के साथ विद्युत विभाग के एसडीओ देवाशीष पात्रा से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। एसडीओ श्री पात्रा ने तत्क्षण अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को साफ-सफाई का निर्देश दिया था। जिसके परिणामस्वरूप रविवार को ट्रांसफार्मर के आसपास उगी सभी शाखाओं, लताओं, झाड़-झंखाड़ और कटीले पौधों की साफ-सफाई संपन्न करा दी गई।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत की जनहित से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
ट्रांसफार्मर की साफ-सफाई होने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान समाजसेवी अशोक झा, वार्ड सदस्य कर्ण, प्रकाश पांडे, सोनू सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।




































