फतेह लाइव, रिपोर्टर।
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा की कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों की बैठक आज जुगसलाई क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन श्री राजस्थान शिव मंदिर, एम.ई. स्कूल रोड, जुगसलाई में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:01 बजे महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना से होगा। इसके पश्चात वरिष्ठ नागरिकों एवं विशिष्ट जनों का सम्मान, अतिथियों एवं पदाधिकारियों का संबोधन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन दोपहर में भोजन प्रसाद के साथ होगा।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के अधिक से अधिक सदस्यों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम की जानकारी देकर ससम्मान आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जुगसलाई शाखा अध्यक्ष संजय कसेरा, महासचिव दिलीप कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष मनोज मोदी, रामजी शर्मा, सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, अमित सरायवाला, आनंद चौधरी, पवन शर्मा, सचिन गढ़वाल, आशीष गढ़वाल, आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।
शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, सेवा एवं समाज के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।




































