फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के जादूगोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अशोक विश्वकर्मा के पूज्य पिताजी स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के निधन उपरांत आज जादूगोड़ा में आयोजित ब्रह्मभोज में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
काले ने कहा कि स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद जी का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।




































