Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गर्मी से पूरा झारखंड झुलस रहा है. इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार. रांची समेच राज्य के सभी 24 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा. लू चलने के कारण आज जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का तापमान 47.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. गोड्डा दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, सरायकेला, देवघर में लू को लेकर बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लौहनगरी के सुप्रसिद्ध गीता थिएटर के सौजन्य से पांच दिवसीय रंगमंच अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन बुधवार को स्वर्णरेखा नदी तट किनारे स्थित गांधी घाट पार्क में हुआ. इस रंगमंच अभिनय कार्यशाला में विशेष प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक जीतराई हांसदा सम्मिलित हुए, जिन्होंने कार्यशाला में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को अपने अनुभव के अनुसार अभिनय की बारिकियों को बताते हुए खेल-खेल में अभिनय करना सिखाया. इसे भी पढ़ें : Potka : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली के संचालन समिति का पुनर्गठन 40 बच्चों ने कराया था नामांकन इस अभिनय कार्यशाला में लगभग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विद्या विकास समिति झारखंड ईकाई द्वारा संचालित विद्यालय पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली के विद्यालय संचालन समिति का प्रांतीय प्रतिनिधि की उपस्थिति में बुधवार को पुनर्गठन किया गया. शांति मंत्र उच्चारण के बाद सर्वप्रथम विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष मंडल ने समिति के दो वर्ष के कार्यकाल पर अपना वक्तव्य रखते हुए पुराने समिति को भंग करने की घोषणा कर प्रांतीय प्रतिनिधि से नई समिति गठन करने की अनुशंसा की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुके है जेल जयहरी सिंह मुंडा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रम संगठनों द्वारा मजदूर हित के आवाहन को लेकर विशाल रैलियां निकाली गई. मजदूर नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में मजदूर इन रैलियों में शामिल होकर मजदूर हित में आवाज़ बुलंद किया. बारीगोरा क्षेत्र से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से विशाल रैली निकाली गई. सभी ने यहाँ मजदूर हित में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इंटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों का आंदोलन रंग लाया था और मजदूरों ने आठ घंटे के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में लगातार सफलता मिल रही है. एक बार फिर पुलिस ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भुइयांडीह हरिजन बस्ती और ग्वालाबस्ती पार्क के पास छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमे अमित कुमार चौधरी, मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल शामिल थे जबकि उसका साथी सुमित मुखी मौके से फरार हो गया. डीएसपी ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह गांव में शुक्रवार को पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र के 50 ग्रामीणों का नेत्र जांच किया गया. इनमें 15 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया. पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा इन मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था किया जाएगा. मरीजों के अस्पताल आने जाने एवं खाने पीने की निःशुल्क व्यवस्था अस्पताल ही करेगी. शिविर में मौके पर अनीता रजनी कुल्लू, शैली महाकुड़, रजनी कान्त महतो, सुरजीत कुंडू (राजू), संजीव कुंडू, संजय कुंडू, कृशानु कुंडू, विमल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, साहित्य समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य पतिषद के उपाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय भार्गव (85 वर्ष) का निधन कल रात्रि में हो गया. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. उनका अंतिम संस्कार भूइंयाडीह स्वर्णरेखा शमशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार में ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ एवं ‘तुलसी भवन’ से जुडे़ नगर के साहित्यकारों में सर्वश्री प्रसेनजित तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, अजय कुमार ओझा, उदय प्रताप हयात, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संपादन के निमित्त गठित जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम तथा एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक एसपीजी मुदलियर एवं ईश गुप्ता ने किया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग दीपांकर चौधरी मौजूद रहे. व्यय प्रेक्षक ने साकची स्थित जिला कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली. साथ ही 24×7 एक्टिव रहते हुए आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. इसे भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा टिनप्लेट डिवीजन सीआरएम मेकेनिकल मेंटेनेंस के कर्मचारी हामिद हुसैन ने कम्पनी में अपने 14 वर्ष अपना अहम योगदान देकर आज सेवानिवृत्त हुए. सभी कर्मचारियों ने विदाई समारोह कर उन्हें विदाई दी. कम्पनी में कार्य कर कम्पनी को ऊंचाइयों एवं बुलंदी तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा. कर्मचारियों के कहा कि आप की आगे की जिंदगी भी खुशहाल हो. जिस तरह कंपनी में पूरी सुरक्षा के साथ कार्य किया. आगे की जिंदगी भी आप सुरक्षा पूर्वक जिए और अपने सेहत का ख्याल रखें. इस मौके पर सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के सभी कर्मचारी, कमेटी मेंबर जयशंकर सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई. बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती का भव्य स्वागत जिला पदाधिकारियों ने किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम प्रोटोकॉल के तहत गठबंधन प्रत्याशी को शॉल प्रदान कर स्वागत किया. विधायक मंगल कालिंदी, प्रमोद लाल, शेख बदरूद्दीन को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. बैठक में लोकसभा चुनाव में समीर मोहंती की जीत के लिए रणनीति बनाई गई. बैठक में शामिल समीर मोहंती ने कांग्रेस…
