Jamshedphr : वयोवृद्ध साहित्यकार श्रीराम पाण्डेय “भार्गव” पंचतत्व में विलीन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, साहित्य समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य पतिषद के उपाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय भार्गव (85 वर्ष) का निधन कल रात्रि में हो गया. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. उनका अंतिम संस्कार भूइंयाडीह स्वर्णरेखा शमशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार में ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ एवं ‘तुलसी भवन’ से जुडे़ नगर के साहित्यकारों में सर्वश्री प्रसेनजित तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, अजय कुमार ओझा, उदय प्रताप हयात, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’, हरिहर राय चौहान, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, सुरेशचंद्र झा, मामचंद्र अग्रवाल ‘बसंत’, शिव प्रसन्न पाण्डेय, मदन पाण्डेय, राजेश भोजपुरिया, संजय पाठक स्नेही, टाटा मोटर्स यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता लालचंद सिंह के अलावा अनेक साहित्यकार, समाजसेवी शमशान घाट पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली काम्या को किया गया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रीराम पांडेय भार्गव के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है

श्रीराम पाण्डेय भार्गव का जुड़ाव कई साहित्यिक संस्थाओं से था, जिसमें ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, बक्सर साहित्य मंडल प्रमुख हैं. उनकी साहित्यिक कृतियां “मेरी साहित्यिक यात्रा” के रूप में प्रकाशित होती थी. जो ‘ मेरी साहित्यिक यात्रा ‘ भाग -1 से लेकर मेरी साहित्यिक यात्रा भाग-12 तक प्रकाशित हुई. इसके साथ ही कई संस्थाओं की ओर से वे सम्मानित व पुरस्कृत भी हुए थे. जमशेदपुर शहर को साहित्य के क्षेत्र में श्रीराम पाण्डेय ‘भार्गव’ के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें