Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पूर्व सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” समेत अन्य सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. वे जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे हैं. वहीं समहारणालय कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल को सांसद ने नामांकन पत्र सौंपा. नामांकन के दौरान सासंद के साथ-साथ, पूर्व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, चुनाव अभिकर्ता सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहित जिलाध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बर्मामाइंस के केरला पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को फेल करने के मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है. दरअसल, स्कूल में रिटेस्ट के बाद भी 40 बच्चे फेल हो गए जिसके बाद अभिभावक और विद्यार्थी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए. हालांकि, इस बीच स्कूल के डायरेक्टर भी उनके विरोध में धरना पर बैठ गए जिसे लेकर काफी देर तक आरोप प्रत्यारोप चलता रहा. इसी बीच तेज धूप के वजह से एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई जिसे टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दे की स्कूल के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान वो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई समर्थक मौजूद रहे. नामांकन से पूर्व विद्युत वरण महतो ने बोधी मंदिर मैदान में एक जनसभा की. यहां से वे पैदल चलकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. विद्युत वरण महतो के नामांकन के बाद बाहर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में है उससे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा शीतल पेय पदार्थ एवं ठंडा पानी का वितरण कॉलेज के समीप राहगीरों के बीच किया गया. इस वक्त सभी को पता है कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण लोगों के शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरुरत है. चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से क्लब के सदस्यों द्वारा यह प्रयास किया गया. अनुमानतः दो हजार राहगीरों ने इसका लाभ उठाया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : देर रात चेकनाका का औचक निरीक्षण करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थाई चेकनाकों का देर रात औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने मानगो बस स्टैंड स्थित स्थाई चेकनाका, दो मुहानी पुल सोनारी, बिष्टुपुर-आदित्यपुर चेकनाका, बर्मामाइंस, गोविंदपुर अन्ना चौक, पारडीह आदि चेकनाकों का निरीक्षण कर कड़ाई से वाहन जांच किये जाने का निर्देश प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर उपायुक्त रोहित सिन्हा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Potka : पुलिस ने देसी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री सहित 350 किलो जावा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर पोटका थाना प्रभारी समीर तिर्की के नेतृत्व में अवैध शराब भट्टी के विरोध में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस द्वारा तेतला पंचायत के गांव बांदुआ में देसी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री के ध्वस्त करने के साथ-साथ 350 केजी जावा महूआ को नष्ट कर दिया गया. साथ ही एक पुराने मामले के दो वारंटी नारायण टुडू एवं शिवचरण किस्कु को थाना प्रभारी समीर तिर्की ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : South Eastern Railway : 51…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित शक्तिनगर निवासी 16 वर्षीय वंशिका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार शाम की है. घटना के वक्त घर पर वंशिका अकेली थी. पिता प्राइवेट जॉब करते है जबकि मां किसी काम से बाहर गई थी. वंशिका दो बहनों में छोटी थी. इधर, जानकारी मिलने पर परिजन वंशिका को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वंशिका 12वीं की छात्रा थी .
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में चोरों ने एक ही रात में दो शराब दुकानों को अपना निशाना बनाया. चोरों ने मानगो चौक स्थित कंपोजिट शराब दुकान औऱ साकची सागर होटल के पास स्थित शराब दुकान में चोरी की. मानगो में चोरों ने दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को काटकर दुकान के अंदर से कैश बॉक्स और महंगी शराब की चोरी कर ली. दुकान के प्रभारी ने बताया कि रविवार रात 10 बजे उन्होंने नकद मिलान करने के बाद दुकान बंद किया और अपने घर चले गए. सोमवार सुबह जब दुकान खोला तो पाया कि दुकान के उपर लगा एस्बेस्टस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बिद्युत बरण महतो के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है. बिद्युत बरण महतो के नामांकन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे. वहीं, नामांकन से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी. जिसमें जमशेदपुर लोकसभा के छह विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों से मंडल अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर डॉ. शांतनु सरकार को एएसीएसबी इंटरनेशनल ने सम्मानित किया गया है. उन्हें रेबल रिलेशन व लेबर बिजनेस एथिक्स के क्षेत्र में शानदार रिसर्च करने के लिए यह सम्मान दिया गया है. डॉ शांतनु सरकार एक्सएलआरआइ में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं. दुनिया की सबसे बड़ी बिजनेस एजुकेशन संगठन एएसीएसबी इंटरनेशनल ने उन्हें 2024 का इन्फ्लुएंशल लीडर का खिताब दिया है. गौरतलब है कि एएसीएसबी इंटरनेशनल में दुनिया के करीब 1000 से अधिक मान्यता प्राप्त बिजनेस स्कूल एक्रिडेटेड हैं. डॉ शांतनु सरकार द्वारा दर्जनों विषयों पर रिसर्च किये गये हैं. उनके रिसर्च पेपर दुनिया…
