Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : देर रात चेकनाका का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थाई चेकनाकों का देर रात औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने मानगो बस स्टैंड स्थित स्थाई चेकनाका, दो मुहानी पुल सोनारी, बिष्टुपुर-आदित्यपुर चेकनाका, बर्मामाइंस, गोविंदपुर अन्ना चौक, पारडीह आदि चेकनाकों का निरीक्षण कर कड़ाई से वाहन जांच किये जाने का निर्देश प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर उपायुक्त रोहित सिन्हा मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Potka : पुलिस ने देसी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री सहित 350 किलो जावा महूआ किया नष्ट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वीआइपी वाहनों की भी सघनता से जांच करने का दिया निर्देश

गौरतलब है कि जिला में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही 29 अप्रैल से 21 स्थाई चेक नाका सक्रिय कर दिए गए हैं. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चेकनाका में पंजी संधारण की जांच की गई. साथ ही दो पहिया, चार पहिया, मालवाहक व वीआइपी वाहनों की भी सघनता से जांच करने का निर्देश दिया. विदित हो कि लोकसभा आम चुनाव 2024 घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला चेकनाका सक्रिय हैं. जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके, इसके मद्देनजर 24×7 छोटे-बड़े सभी वाहनों की गहन निगरानी की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर