Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने लौहनगरी में रामनवमी पर्व के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया है. इसके साथ ही शहर की शांतिप्रिय जनता को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को मर्यादा के साथ मना कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियां के लाइसेंसी एवं उस्तादों ने भी अपनी भूमिका का अच्छा निर्वाह किया और राम भक्तों को प्रभु श्री राम की भक्ति के साथ जोड़े रखा. अखाड़ा एवं आम श्रद्धालुओं के लिए चना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो नदी किनारे स्थित विजय बबुआ अखाड़ा में खड़कपुर से आए कुड़ी डांस पूरे मानगो में आकर्षण का केंद्र रहा. रक्षा के द्वारा जनता सिगरेट को बार-बार मुंह में खा लेने का खेल देखकर मानगो की जनता आश्चर्य चकित रही. लाइसेंसी अशोक सिंह, संरक्षक विकास सिंह, संजय सिंह गुड्डू, कल्लू सिंह , शुक्लू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, आलोक सिंह की देखरेख में अखाड़ा का संचालन हुआ. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बार एसोसिएशन चुनाव : हरेंद्र सिंह ने महासचिव पद पर नामांकन दाखिल किया विभिन्न जुलूसों में शामिल हुए सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर के विभिन्न अखाड़ों ने गुरुवार को भव्य व श्रद्धामय तरीके से रामनवमी झंडा जुलूस निकाला. झंडा विसर्जन जुलूस का भव्य नजारा देखने को पूरा शहर उमड़ पड़ा. जुलूस में झांकी, पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन एवं खेल, भक्ति जागरण के साथ नृत्य आदि कई मनोरंजक और आकर्षक धार्मिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया. विभिन्न अखाड़ों के करतबबाजों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. इस मौके पर हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक सह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई सेवा शिविरों का उद्घाटन किया व श्रद्धालुओं के बीच चना शरबत वितरण किया. इस पावन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अधिवक्ता हरेंद्र सिंह ने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. हरेंद्र सिंह पूर्व में कई बार चुनाव करवा चुके हैं और इस बार खुद प्रत्याशी हैं. वे छात्र आंदोलन में भी शामिल रहे हैं और उनकी पहचान भी एक छात्र नेता के तौर पर रही है. कई सामाजिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनका मकसद इस पेशे को गौरवमई इतिहास के साथ जोड़ना है. चुनाव अधिकारी विष्णु अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह ने उनका नामांकन प्रपत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रामनवमी का विसर्जन जुलूस सबसे पहले 4:00 बजे साकची और बिस्टुपुर से निकाला गया. बिष्टुपुर से रजक अखाड़ा ने सबसे पहले अपने कुल देवता और हनुमान जी की पूजा करने के बाद पूरे गाजे बाजे के साथ अखाड़ा खेलते हुए निकाला. जुलूस पूरे सोनारी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद स्वर्णरेखा नदी में झंडा ठंडा किया गया. इस दौरान जिन-जिन क्षेत्रों से झंडा गुजर रही थी वहां के लोग ध्वज का पूजन कर सुख शांति की कामना कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर साकची से श्री बाल मंदिर अखाड़ा ने झंडा चौक से जुलूस निकाला. जिसमें भगवान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड एकेडमिक काउंसिल गुरुवार को सुबह 11.30 बजे 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in , jac.nic.in , jacresults.com और jharresults.nic.in पर जारी होगा. जैक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी. मैट्रिक के लिए 1238 और इंटरमीडिएट के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. जैक 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 7,66,500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. मैट्रिक में 4,21,678 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से 1.05 बजे तक हुई.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परसुडीह, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, मानगो आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनन्त कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराने, सतर्कता एवं तत्परता से ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिये. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दी पोखर एवं हाता में रामनवमी का विसर्जन जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया. इसमें हजारों से ऊपर राम भक्तों ने हिस्सा लिया. जुलूस के पहले उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया गया. वहीं हल्दी पोखर में श्री श्री विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसी रतन सोनकर, सचिव कृष्ण गुप्ता, अध्यक्ष संतोष मंडल, कोषाध्यक्ष विजय केडिया एवं काफी संख्या में राम भक्तों के उपस्थिति में जय श्री राम के नारा लगाते हुए विसर्जन जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया. जुलूस हल्दीपोखर बजरंगबली मंदिर से बंगाली पाड़ा होते हुए रंकिणी मंदिर पहुंचा एवं वापसी होकर कमल तालाब में विसर्जन किया गया.…
फतेह लाइव. रिपोर्टर जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित गौशाला नाला रोड निवासी एक बच्ची को अगवा करने के प्रयास का मामला समाने आया है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने राजस्थान के जबलपुर की एक महिला को पकड़ा है. महिला का नाम कमला पासी बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला बच्ची का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती अपने साथ ले जा रही थी जिसका बच्ची ने विरोध किया तो उक्त महिला उसके साथ जबरदस्ती मारपीट भी की. इधर, महिला और बच्ची को संदिग्ध अवस्था में देख लोगों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित रिलायंस कंपनी के आउटलेट स्मार्ट बाजार में ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. वैसे यह हंगामा सामानो के टैग प्राइस से अधिक बिलिंग के कारण किया गया, साथ ही सामान पर गलत टैग लगाए जाने के बावजूद ग्राहक पर चोरी का आरोप भी लगाया गया. जिसपर ग्राहक और ज्यादा भड़क गए. बताया जाता है कि एक ग्राहक ने यहां आम की खरीदी की. आम के पैकेट पर आलू का टैग लगा हुआ था. इस पर स्मार्ट बाजार के कर्मचारी ने ग्राहक को चोर की उपाधि दे डाली और उसे बाजार में ही बैठा कर…
