Jamshedpur : मानगो के स्मार्ट बाजार में गलत बिलिंग को लेकर ग्राहकों ने किया हंगामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो एनएच 33 स्थित रिलायंस कंपनी के आउटलेट स्मार्ट बाजार में ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. वैसे यह हंगामा सामानो के टैग प्राइस से अधिक बिलिंग के कारण किया गया, साथ ही सामान पर गलत टैग लगाए जाने के बावजूद ग्राहक पर चोरी का आरोप भी लगाया गया. जिसपर ग्राहक और ज्यादा भड़क गए. बताया जाता है कि एक ग्राहक ने यहां आम की खरीदी की. आम के पैकेट पर आलू का टैग लगा हुआ था. इस पर स्मार्ट बाजार के कर्मचारी ने ग्राहक को चोर की उपाधि दे डाली और उसे बाजार में ही बैठा कर रखा, वहीँ एक अन्य ग्राहक द्वारा साबुन के पैकेट की खरीदी की गई. जिसपर 102 रुपए का टैग लगा था, लेकिन बिलिंग के वक्त उसका मूल्य 145 रुपये जोड़ दिया गया, जिसपर ग्राहक बिफर गए और वहां हंगामा शुरू हुआ.

इसे भी पढ़ें Jadugoda : आद्या शक्ति महिला अखाड़ा के जुलूस में लड़कियों ने किये हैरतंगेज खेलों का प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने मामले को कराया शांत

हालांकि स्मार्ट बाजार के कर्मचारी पहले अपनी गलती मानने से इनकार करते रहे और तकरीबन एक घंटे तक हंगामा चला. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कों समझा बुझाकार मामले कों शांत करवाया. जिसके बाद स्मार्ट बाजार के कर्मचारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और बिल को सुधारा. वैसे ग्राहकों के अनुसार आम तौर पर जो ग्राहक बिल पर ठीक से ध्यान नहीं देते हैं स्मार्ट बाजार उन्हें ऐसे ही लुटते रहते हैं.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें