WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jadugoda : आद्या शक्ति महिला अखाड़ा के जुलूस में लड़कियों ने किये हैरतंगेज खेलों का प्रदर्शन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रामनवमी का त्योहार जादूगोड़ा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर दुर्गा वाहिनी के संयोजन और आद्या शक्ति महिला अखाडा द्वारा आयोजित महिलाओं का अखाडा जुलूस पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. जादूगोड़ा यूसिल डैम में गुर्रा नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस समारोह में पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष सह अखाड़ा के संरक्षक आशीष गुप्ता, जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, केन्द्रीय रामनवमी समिति के उपाध्यक्ष अरुण सिंह भी शामिल हुए. अखाडा कमिटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें Ed action in actress- ईडी ने शिल्पा शेट्टी का फ्लैट किया कुर्क, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 97 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पहली बार महिलाओं ने निकाली अखाड़ा जुलूस

इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि ये बहुत हर्ष की बात है की पूर्वी सिंहभूम जिला में इतने सालों के इतिहास में पहली बार दुर्गा वाहिनी के सहयोग से महिलाओं द्वारा अखाड़ा निकाला जा रहा है. यह समाज में एक बहुत बड़े बदलाव का संकेत है. अब महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रही है. उन्होंने कहा कि आद्या शक्ति महिला अखाडा के माध्यम से किशोरियों को दिया जाने वाला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. अखाडा के संरक्षक आशीष गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का अखाडा निकालना पहले केवल एक कल्पना थी. मगर दुर्गा वाहिनी एवं आद्या शक्ति महिला अखाड़ा ने इस कल्पना को यथार्थ में बदलने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें Loksabha Election 2024 – सिंहभूम सीट पर जोबा और गीता के बीच कांटे की टक्कर

इस अखाड़ा में हैं 40 प्रशिक्षित महिला सदस्य

आज इस अखाड़े में करीब 40 महिला सदस्य हैं जिन्हें शस्त्र कला, लाठी और अन्य हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है. इस अखाड़े की महिला सदस्य केवल अखाड़ा ही नहीं आने वाले समय में समाज के हर क्षेत्र में सक्रीय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी.
इसके बाद अखाड़ा की संयोजक तथा दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका अरुणा सारंगी के नेतृत्व में सभी खिलाडियों ने अखाड़ा के उस्ताद गुरु कंचन षाडंगी को सलामी देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. जुलूस का आरम्भ जादूगोड़ा यूसिल डैम घाट से हुआ जो बगलासाई, मेचुआ होते हुए जादूगोड़ा मोड चौक पहुंचा. जहाँ जुलूस में शामिल किशोरियों एवं युवतियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया और दर्शको को दांतों तले ऊँगली दबाने को मजबूर कर दिया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : पानी नहीं तो वोट नहीं के नारों से गुंजा मानगो का सुभाष कॉलोनी

जुलूस में विशेष रूप से ये लोग हुए शामिल

जुलूस नवरंग मार्केट, गांधी मार्केट, सामुदायिक केंद्र जादूगोड़ा मैदान होते हुए यूसिल शिव मंदिर जादूगोड़ा में जाकर विसर्जित हुआ. आद्या शक्ति महिला अखाडा में रौशनी पात्रो, नीलिमा गिरी, ऋतू पात्र, यशमती पात्र, आमया पात्र, रिंकी आचार्या, शौर्य सीट, रेशमा पात्र, रिया पात्र, स्वीटी पात्र, नंदिनी प्रसाद, पूजा मांझी, सुब्रती मंडल, मोइना पात्रो. दिशा कुमारी, रिद्धि कुमारी, महक बहादुर, बबली सोनम, सीमा कुमारी ,प्रिया लकड़ा, समृद्धि शर्मा, श्वेता कुमारी, सोनाली कुमारी, निधि कुमारी आदि ने अपने खेल का प्रदर्शन किया. इस आयोजन को सफल बनाने में पिंकी सिंह, अर्चना सिंह, उषा साव, सुनीता साव, बसंती साव, सुमित्रा गिरी, लालबाबू साव, एम के दुबे, राजकिशोर मिस्त्री,राजनाथ मिस्त्री, आजाद भाई, संजीव डे, राजनाथ मिस्त्री आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर