WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुर्गापूजा में फूलों और पूजन सामग्री के लिए विशेष वाहन, जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता के तहत पहल

SHARE:

उपायुक्त राजीव रंजन, नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद और एसडीओ धालभूम अर्नव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में दुर्गापूजा के दौरान शहर में स्वच्छता बनाए रखने और पूजा में इस्तेमाल किए गए फूलों व अन्य पूजन सामग्री के उचित निष्पादन के लिए नगर निकायों ने विशेष व्यवस्था की है। जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता 2026 के तहत शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन, नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा ने फूल संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल के तहत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। वहीं, फूलों और अन्य पूजन सामग्री के अवशेषों के संग्रहण के लिए विशेष वाहन तैनात किए गए हैं। ये वाहन निर्धारित अंतराल पर पंडालों से कचरे का उठाव करेंगे, ताकि पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में फूल, प्रसाद और अन्य पूजन सामग्री के अवशेष जमा होने से स्वच्छता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसे देखते हुए नगर निकायों को व्यवस्थित कचरा संग्रहण और निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजन सामग्री तथा अन्य कचरे को निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता के माध्यम से पूजा पंडालों में स्वच्छता, बेहतर कचरा प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर