डीबी सुंदररामम और संजीव चौधरी ने किया उद्घाटन, दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ विशेष पूजा मेन्यू भी लॉन्च
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल के बीच शहरवासियों के लिए खानपान का नया ठिकाना ‘इत्यादि’ (Etcetera) शुरू हुआ। बीएसएनएल टावर कैंपस, नॉर्दर्न टाउन में दयानंद पब्लिक स्कूल के निकट स्थित इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी, कॉरपोरेट सॉल्यूशंस डीबी सुंदररामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

‘इत्यादि’ में शहरवासियों को दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय व्यंजनों सहित विभिन्न प्रकार के लजीज पकवानों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। दुर्गापूजा को खास बनाने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से विशेष पूजा मेन्यू भी लॉन्च किया गया है।
विविध व्यंजनों और विशेष मेन्यू के साथ ‘इत्यादि’ शहर में खानपान के एक नए विकल्प के रूप में सामने आया है। दुर्गापूजा के दौरान यहां आने वाले लोगों को अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।


































