टाटा स्टील, टाटा वर्कर्स यूनियन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील, टाटा वर्कर्स यूनियन, जुस्को और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संस्थानों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में कमेटी के सदस्यों, टाटा स्टील के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

समारोह में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डीबी सुंदररामम, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, टाटा स्टील के चीफ ऑफ फ्लैट प्रोडक्ट्स अभिजीत ननोटी, जुस्को के महाप्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह और टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय उपस्थित रहे।
इसके अलावा आरबीवी सिंह, रवि प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, अनिल मोदी और झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने भी समारोह में भाग लिया।
पूजा कमेटी की ओर से अध्यक्ष नितेश राज, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार और सीएसपी सिंह सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सदस्यों और सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही।


































