फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के पास डोबो स्थित ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन किया गया। ऑरा रिज़ॉर्ट द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम में इवेंट पार्टनर Kreative Events और Sunny Photography की विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम में डीजे आही (DJ Aahi) और डीजे अभिषेक (DJ Abhishek) की शानदार म्यूज़िक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। वहीं एंकर तनीषा (Tanisha) ने अपनी आकर्षक एंकरिंग से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

आयोजन का मुख्य आकर्षण पारंपरिक गुजराती डांस ट्रूप, लाइव ढोल और गरबा-डांडिया रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया। सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क डांडिया स्टिक्स की व्यवस्था भी की गई थी। ऑरा रिज़ॉर्ट के प्रीमियम माहौल, आकर्षक सजावट और शानदार संगीत ने इस आयोजन को खास बनाया।
आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जमशेदपुरवासियों का मनोरंजन करने की प्रतिबद्धता जताई।


































