Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चारों की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात की गई है. ईडी सूत्रों ने चारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तार होने वालों में जेएमएम नेता अंतु तिर्की, रियल स्टेट बिजनेसमैन बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरशाद हैं. गौरतलब है कि ईडी ने मंगलवार सुबह तड़के इन चार लोगों के ठिकाने पर दबिश दी थी और उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई थी. इसे भी पढ़ें : Chhatishgarh : छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीएसएफ जवानों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुई मुठभेड़ में BSF के जांबाज जवानों ने एक साथ 29 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया. एनकाउंटर में मारे गये नक्सलियों में कुख्यात शंकर राव भी शामिल है. वह 25 लाख का इनामी था. हालांकि अबतक मारे गये सभी नक्सलियों के बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई है. कांकेर के जंगलों में सर्च अभियान जारी है. छत्तीसगढ़ के कांकेर के एसपी कल्याण एलीसेला ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ नक्सल बेल्ट में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल समापन में बीएलओ की भूमिका एवं उनके दायिक्तों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम XLRI सभागार में दो पालियों में आयोजित किया गया. पहली पाली में सुबह 10 से 12:30 बजे तक 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला एवं 46-पोटका विधानसभा क्षेत्र की बीएलओ तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक 47-जुगसलाई, 48- जमशेदपुर पूर्वी एवं 49- जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एडीएम(एसओआर) महेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ. रजनीकांत मिश्रा प्रशिक्षण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. यूपीएससी ने मंगलवार को अपना रिजल्ट जारी कर दिया है. जमशेदपुर के भी होनहारों ने इस परीक्षा में पास कर शहर का नाम रौशन किया है. जमशेदपुर की मानगो निवासी स्वाति शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 17वां रैंक हासिल किया है. स्वाति के पिता संजय शर्मा सेना से सेवानिवृत हं और मां गृहणी है. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की थी, लेकिन उसके बाद की पढ़ाई जमशेदपुर में ही हुई. उन्होंने प्लस टू की परीक्षा साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की और फिर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज बिष्टुपुर से एमए की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं, युवा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी के प्रति जिम्मेदारियों को समझें, मतदान के दिन मौज मस्ती के बजाय पहले मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करें फिर कोई अन्य काम करें. विभिन्न स्कूल- कॉलेज से जुड़े एनसीसी कैडेट युवा मतदाता के बीच जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण निभा सकते हैं. ये बातें उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी मनीष कुमार ने कही. समाहरणाल सभागार में एनसीसी कैडेट के साथ आयोजित संवाद में चुनावी जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई. चुनाव संबंधी क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल का सही जबाव…
मंगलवार को मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटी की बैठक हुई. बैठक में फरवरी और मार्च 2024 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें कुल मिलाकर 42 आवेदनों में से 25 को नियमानुसार उचित पाया गया. लाभुकों को लगभग 14 लाख 20 हजार रुपये की राशि का लाभ मिला. सपोर्ट स्कीम की बैठक बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष सह महाप्रबंधक (फाउंड्री) ओम्यो सिंघा के कार्यालय में हुई. बैठक में कमेटी द्वारा विभिन्न रोगों के इलाज में हुए खर्चों के लिए 27 कर्मचारियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : Ranchi : नक्सलियों, ड्रग्स रैकेट व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में नोडल अधिकारी सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने सभी आईजी और डीआईजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. होमकर ने सभी पदाधिकारियों को मादक द्रव्य पदार्थ और ड्रग्स रैकेट पर नकेल कसने के साथ नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्हों ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के साथ संगठित अपराध पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं. बैठक में भगोड़ा और सक्रिय अपराधियों की सभी गतिविधियों के साथ कुर्की का निष्पादन व अन्य आवश्यक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस ने चतरा से केएन त्रिपाठी, गोड्डा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह और धनबाद से विधायक अनूप सिंह जयमंगल की पत्नी अनुपमा सिंह को टिकट देकर लंबे समय से चले आ रहे संशय को समाप्त कर दिया है. चतरा में भाजपा के कालीचरण सिंह का सीधा मुकाबला कांग्रेस के केएन त्रिपाठी से तो वहीं गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का मुकाबला महगामा विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह से है. इस तरह धनबाद से अनुपमा सिंह को राजपूत होने और विधायक पत्नी का लाभ दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Devghar : उपायुक्त ने बाबा मंदिर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के लाइब्रेरी हॉल में सभी अधिवक्ताओं के बीच हर्षोल्लास का माहौल रहा. चैत्र दुर्गा पूजा की महाष्टमी के शुभ अवसर पर अधिवक्ता रोहित कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भरा. अधिवक्ता अजय सिंह राठौड़ ने महासचिव पद के लिए आवेदन भरा और अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने संयुक्त सचिव के लिए अपना आवेदन भरा. आवेदन लेने एवं भरने की तिथि 18 अप्रैल 2024 तक तय की गई है. चुनाव कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल और एस सी बरनवाल की उपस्थिति में अधिवक्ता रंजन धारी सिंह, सुनील सिंह इन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने मंगलवार को बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने अतिक्रमण की वजह से श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा एवं अव्यवस्था को देखते हुए बाबा मंदिर को जोड़ने वाले सभी सम्पर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश संबंधित दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को हो रही कठिनाईयों के साथ आपातकालीन वाहनों के आगमन को…
