Jamshedpur : एनसीसी कैडेट के साथ उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने किया संवाद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं, युवा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी के प्रति जिम्मेदारियों को समझें, मतदान के दिन मौज मस्ती के बजाय पहले मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करें फिर कोई अन्य काम करें. विभिन्न स्कूल- कॉलेज से जुड़े एनसीसी कैडेट युवा मतदाता के बीच जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण निभा सकते हैं.  ये बातें उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी मनीष कुमार ने कही. समाहरणाल सभागार में एनसीसी कैडेट के साथ आयोजित संवाद में चुनावी जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई. चुनाव संबंधी क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल का सही जबाव देने वाले कैडेट को उप विकास आयुक्त ने अपने हाथों सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टाटा माटर्स के 27 कर्मचारियों को मिला मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपने 10 साथियों के साथ 25 मई को करें मतदान

सभागार में उपस्थित एनसीसी कैडेट से उनका वोटर कार्ड बना है या नहीं इसकी जानकारी ली गई, जिनका वोटर कार्ड नहीं बना था मौके पर उनसे फॉर्म 6 भरवाया गया. साथ ही जिनका वोटर कार्ड बना है उनके नाम का सत्यापन वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से किया गया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी निबंधित युवा अगर मतदान करने बूथ तक पहुंचें तो जिले का मतदान प्रतिशत जरूर बढ़ेगा. उन्होंने अपील किया कि युवा मतदाता अपने साथ 10 दोस्तों को मतदान करने लेकर जायें. जिनका वोटर कार्ड नहीं बना है, वे 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से फॉर्म 6 भर दें ताकि इस चुनाव में मतदान कर सकें. इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा सभी ने 25 मई को मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर