Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चैती छठ की तैयारी को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने बारीडीह स्थित भोजपुर घाट, जिला स्कूल घाट, निराला पथ, डोंगा घाट सहित भुइयाडीह स्थित पांडे घाट, कल्याणनगर घाट एवं लालभट्टा घाट का दौरा कर नदी की वास्तविक स्थिति का सर्वेक्षण किया. भाजमो नेताओं ने बताया कि नदी में गंदगी एवं जलकुंभी भरे पड़े हैं. यहां की स्थिति विकट है. 14 अप्रैल को छठ घाट पर छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं का आगमन होगा. तत्काल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द से जल्द…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड प्रदेश एवं सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह सह सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के 19 जिलों से 140 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को तुलसी भवन स्थित प्रयाग कक्षा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं परिषद के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी ने संयुक्त रूप से दी. बताया कि झारखंड में इस तरह का यह पहला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवं शंख निर्माण कार्य को लेकर सूर्य मंदिर समिति आक्रोशित है. शुक्रवार को मंदिर परिसर में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण की जानकारी मिलने पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, रूबी झा, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, छक्कन चौधरी समेत काफी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों व आमजनों ने इसका कड़ा विरोध किया. इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुकअस जमशेदपुर द्वारा तुलसी भवन में 12 से 14 अप्रैल 2024 तक चलने वाला तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को शुभारम्भ किया गया. जिसका उद्घाटन शहर के वरिष्ठ समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले एवं महिला समाज सेविका पूर्वी घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर बुकअस के संचालक ईशा सिंह एवं सात्विक तिवारी ने बताया कि हमलोग पिछले 3 वर्षों से इस तरह का प्रदर्शनी लगाने का काम कर रहे हैं, जिसमें 35 से 40 की संख्या में स्टॉल लगाया गया है जो एक ही छत के नीचे सैकड़ों तरह के सामान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रामनवमी आरंभ है और कुछ दिनों से साकची में लंगूर विचरण करते देखा जा रहा है. वहीं शहर का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. ऐसे में इंसान से लेकर जानवर तक प्यास बुझाने के लिए पानी पर निर्भर रहते हैं लेकिन इस लंगूर को पानी के बजाय पेप्सी पीना पसंद है जिसे देख जुबली पार्क गेट समीप लोगो के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि महिलाओं और पुरुष सभी की ओर वह काफी व्याकुल नजर से देख रहा था. लोगों को लगा कि वह भूखा है तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा 14 अप्रैल को मिथिला दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके साथ लोक पर्व जुड़ि शीतल भी मनाया जाएगा. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति परिसर में आयोजित की जाएगी. इसमें मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों की भरपूर व्यवस्था की जाएगी. इस विशिष्ट व्यंजनों का रसास्वादन शहर के मैथिली भाषी एवं आमंत्रित अतिथि करेंगे. इसमें मिट्टी का तिलक भी लगाया जाएगा. इसके साथ इस समारोह में मिथिला दिवस एवं मिथिला में नारी सशक्तिकरण पर परिचर्चा होगी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमी, खेल, संगीत, चित्रकला, लिपि,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग द्वारा विभाग के राजेंद्र प्रसाद हॉल में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में डॉ संजय कुमार शुक्ला, संस्थापक एवं मुख्य संपादक- इंटरनेशनल जर्नल ऑफ जियोसिंथेटिक्स एंड ग्राउंड इंजीनियरिंग स्विट्जरलैंड को विदाई दी गई. डॉ शुक्ला, पिछले एक सप्ताह से संस्थान से जुड़े रहे एवं ‘अनुसंधान अभ्यास एवं प्रकाशन’ ‘जियोसिंथेटिक्स के साथ खनन परियोजना’ सहित विभिन्न विषयों पर आयोजित सेमिनारों में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे एवं अपने अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur ; छोटा गोविंदपुर में चार दिवसीय शिव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री शिव शीतला मंदिर,सिंगल हाउसिंग कॉलोनी, छोटा गोविंदपुर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग विखंडित हो गया है. शिव लिंग विखंडित होने के कारण 4 दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा आगामी 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक किया जा रहा है. जिसके तहत 13 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गोविंदपुर के हजारों महिलाएं हिस्सा लेंगी. 14 अप्रैल को विभिन्न अधिवास के उपरांत शिव जी को नगर भ्रमण कराया जाएगा. 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ…
आनंद राव, फतेह लाइव. जिला परिवहन विभाग पूर्वी सिंहभूम को 2023- 24 में दिए गए वार्षिक लक्ष्य को पार करते हुए 116% का राजस्व झारखंड सरकार को दिया है. राज्य सरकार द्वारा 2023-24 के लिए 22 हजार 577 करोड़ का लक्ष्य पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग को दिया था, जिसे विभाग ने लक्ष्य से 3 हजार 728 करोड रुपए ज्यादा वसूली करते हुए 26 हजार 305 करोड रुपए की राजस्व झारखंड को दिया है. बता दे की इस विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष में भी इसी तरह का रिकॉर्ड तोड राजस्व की वसूली की थी. 2022-23 के लिए विभाग को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में कमिश्नर, कोल्हान हरि कुमार केशरी एवं डीआईजी, कोल्हान चौथे मनोज रतन द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक किया गया. बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर आपसी समन्वय पर विमर्श किया गया. सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर (ओड़िशा), पुरुलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम(प. बंगाल) तथा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, सिमडेगा के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं उनके प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे. इसे…
