WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान को नहीं बनने देंगे खेल का मैदान – भूपेंद्र सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवं शंख निर्माण कार्य को लेकर सूर्य मंदिर समिति आक्रोशित है. शुक्रवार को मंदिर परिसर में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण की जानकारी मिलने पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, रूबी झा, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, छक्कन चौधरी समेत काफी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों व आमजनों ने इसका कड़ा विरोध किया. इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त एवं विशेष पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी और शंख मैदान एवं मंदिर परिसर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य ना करने का आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टेल्को लूपिता चर्च में शनिवार से लगेगा मेला, फूड फिस्टा का लोग लेंगे आनंद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समिति ने अक्षेस कार्यालय को सौंपा पत्र

इस दौरान समिति की ओर से पत्र देकर आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान की महत्ता दर्शाते हुए निर्माण कार्य को अनुचित बताया. वहीं, अक्षेस के पदाधिकारी के पत्र लेने की असमर्थता पर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय में जाकर पत्र सौंपी गई. इसके बाद जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारी वहां से चले गए. इस घटना को लेकर एक ओर जहां स्थानीय निवासियों, मंदिरों के पुजारियों एवं सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों में भारी रोष है तो वहीं, दूसरी ओर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इसे विधायक सरयू राय की धर्मविरोधी मानसिकता और नकारात्मक राजनीति का परिचायक बताया. उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय शहर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल सूर्यधाम परिसर को खेल के मैदान में बदलने की गहरी साजिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : तुलसी भवन में बुकअस का तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

धार्मिक स्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय

शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट और शंख बनाने की अनुशंसा कर सरयू राय एक धार्मिक स्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की कोशिश लगातार कर रहे हैं. वे बार-बार विकास कार्य के नाम पर सूर्य मंदिर में आस्था रखने वालों लाखों भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में लगे हैं. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान में प्रत्येक वर्ष श्री राम मंदिर स्थापना के वर्षगाँठ पर प्रख्यात मर्मज्ञ कथावाचक के द्वारा सात संगीतमय श्रीरामकथा, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में छठ महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या, जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, छठ पूजा के दौरान सेवा शिविर, पंच कुंडीय महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती समेत विशाल महाभण्डारा का आयोजन भव्य रूप में सम्पन होता है. जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों-हजार लोग सपरिवार यहां पधारते हैं. वहीं, शंख मैदान में मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रायः कोई न कोई धार्मिक अनुष्ठान होता ही रहता है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur Cgpc : लगेगा सिख खिलाड़ियों का जमावड़ा, आर्मरी मैदान में होगा सीएलएस

विधायक के धर्मविरोधी मानसिकता को शहर की जनता के सामने करेंगे उजागर

सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य रामबाबू तिवारी ने निर्माण कार्य का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि शंख मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट और शंख निर्माण जैसे किसी संरचना को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे. पवित्र आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान और मंदिर परिसर में किसी भी तरह के खेल और किसी भी प्रकार के संरचना निर्माण कार्य का सूर्य मंदिर समिति के तमाम सदस्यगण और इसमें आस्था रखने वाले लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं. विधायक सरयू राय की इस धर्मविरोधी मानसिकता को शहर की धर्मप्रेमी जनता के समक्ष उजागर किया जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन से सूर्य मंदिर परिसर में विकास योजनाओं के नाम पर किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ की अनुमति ना देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कोई ना कोई बहाना ढूंढकर सुर्खियों में बने रहने के लिए अनावश्यक विवाद पैदा करने की निरंतर कोशिश करते रहते हैं.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर