Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाईव, रिपोर्टर. रांची के होटवार जेल में रविवार की देर रात छापेमारी की गयी. यह छापेमारी रांची एसएसपी और डीसी के नेतृत्व में की गई. छापेमारी करीब 3 घंटे तक चली लेकिन पुलिस को कुछ खास मिला नहीं. जेल में कुख्यात और अन्य कैदियों के वार्डों की तलाशी ली गई, लेकिन हर बार की तरह सबकुछ सामान्य था. छापेमारी टीम में रांची एसएसपी, डीसी के अलावा अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस उपाधीक्षक, नगर- के.वी. रमण, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, सहित रांची के 6 थाना प्रभारी, जिनमें कोतवाली, सदर, लोअर बाजार, बरियातू, सुखदेव नगर और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में विश्व स्वास्थ दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को अपने स्वास्थ के प्रति हमेशा सचेत रहने की सलाह दिया गया. अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई बीमारी हो या फिर किसी को सांप या कुत्ता काट ले तो झाड़ फूंक में विश्वास ना कर तत्काल डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई. आए दिन समाचार पत्र में देखा जाता है कि “झाड़ फूंक के चक्कर में मरीज की जान चली जाती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. बीते एक हफ्तों में ही कई फायरिंग और लूट की घटनाएं हो चुकी है. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र का है जहां दिल्ली दरबार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक लुटेरा बन गया और उसने महिला कर्मचारी को आंखों में मिर्च पाउडर फेंक गहनों की लूट की और मौके एस फरार हो गया. इस संबंध में साकची थाना में शिकायत की गई. शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामले को लेकर संचालक मो सरीम ने बताया कि महिला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई. सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह में 16 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उड़ीसा व झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार -गुरप्रीत सिंह राजा आप सभी के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह एवं महामंत्री काकोली मुखर्जी ने संयुक्त बयान जारी कर भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी के द्वारा शनिवार को जमशेदपुर दौरे के क्रम में मीडिया को दिए साक्षात्कार में भाजपा के धनबाद प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में महिलाओं का अपमान करते हुए दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है. नेत्रीद्वय ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड प्रभारी एक आपराधिक छवि के भ्रष्टाचार के दलदल से निकले धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन करते हुए इस प्रकार दृष्टिहीन हो गए की उन्होने भाषा व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा स्थापित शीतला माता मंदिर में सोमवार से चैत्र नवरात्रि ज्वारा पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा, सोमवार को टुईलाडूंगरी, गढ़हाबसा, बागुनहातु, सोनारी, बागबेड़ा, कपाली, उलीडीह, काशीडीह में बिरिह भिगोना के साथ पूजा का विधिवत आरंभ होगा और 9 अप्रैल एकम के दिन ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी, शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की छ्तीसगढ़ में माता बमेलश्वरी की पूजन बड़े धूमधाम से नवरात्रि के अवसर पर की जाती है. जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा इस आयोजन को विभिन्न स्थानों पर बड़े धूम धाम के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया. मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. मौके पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur…
चैती छठ पर्व के मद्देनजर सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के तहत दूसरे चरण में बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप छठ घाटो की साफ-सफाई की गई. इस दौरान बागबेड़ा बडौदा घाट खरकाई नदी स्थित छठ घाटों के समीप जगह-जगह कचरो का ढेर पड़ा हुआ था. जिसके चलते कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती थी. इसके अलावे नदी का पानी भी प्रदूषित हो रही थी. समर्पण संस्था की पूरी महिला एवं पुरुष टीम पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से छठ घाट के समीप रखे कचरो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह राजा ने कहा इस बार हम झारखंड में तो सरकार बनाएंगे ही उड़ीसा में भी भाजपा का झंडा लहराएंगे और देश में मोदी को फिर से लाएंगे. 400 पार करके दिखाएंगे. उड़ीसा संबलपुर लोकसभा का टिकट धर्मेंद्र प्रधान को मिली है और संबलपुर के विधायक की टिकट जय नारायण मिश्रा उड़ीसा के प्रतिपक्ष के नेता पूर्व परिवहन मंत्री को मिली है. भाजपा की एक तरफा जीत है. झारखंड जमशेदपुर महानगर से विद्युत वरण महतो को टिकट मिला है. दोबारा यह भी भाजपा की एक तरफा जीत है. लोहरदगा समीर उरांव…
फतेह लाइव, रिर्पोटर रेलवे पुलिस की नन्हे फरिश्ते टीम ने सात नाबालिगों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया है. सभी नाबालिगों को रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से विजयवाड़ा भेजा जाना था. इस कार्रवाई में तीन मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम और रांची डिवीजन की फ्लाइंग टीम के साथ नन्हे फरिश्ते टीम द्वारा हटिया स्टेशन पर बाल एवं मानव तस्करी के खिलाफ चलाये गये अभियान में तीन मानव तस्करों को पकड़ा गया है. आरपीएफ की ओर से जारी लिखित बयान में बताया गया है कि स्टेशन पर चेकिंग के…
