Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे टू आभास वर्मा ने मंगलवार को उलीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है. कोर्ट ने हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. 18 जनवरी 2022 को उलीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने वाली महिला पूनम देवी (32) की हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी पति अशोक गोराई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उलीडीह पुलिस को घटना स्थल से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर से सटे एनएच 33 पर बीते दिनों ज्योति अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मंगलवार को ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास में एक प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सहयोग करने पर धन्यवाद दिया. उन्हें जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस ने तत्परता से इस केस को हल किया है. प्रेस वार्ता के दौरान प्रेमचंद ने कहा कि वे हत्या का राज खुलने तक रवि अग्रवाल को अपने बेटे जैसा मानते थे. उन्हें अब भी हत्या का सही कारण नहीं पता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बैशाखी पर्व मनाये जाने की तारीख को लेकर उत्पन्न हुए असमंजस्य पर विराम लगाते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी 13 अप्रैल दिन शनिवार को कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में खालसा सृजन दिवस के रूप में बैसाखी का त्यौहार मनाया जायेगा. मंगलवार को सीजीपीसी कार्यालय में बैशाखी को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, अमृतसर के पदाधिकारियों से हुई बातचीत और नानकशाही कैलेंडर का हवाला देते हुए कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि 13 अप्रैल को ही सभी गुरुद्वारों में बैशाखी मनाई जाएगी. इसे…
फेतह लाइव, रिपोर्टर. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को भ्रामक विज्ञापन केस में जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया है. अदालत ने कहा कि एक हफ्ते में जवाब दाखिल करें. मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी. अदालत ने कहा कि सुनवाई पर रामदेव और बालकृष्ण मौजूद रहें. मंगलवार को सुनवाई के दौरान रामदेव के वकील बलवीर सिंह ने कोर्ट से कहा कि योगगुरु माफी मांगने के लिए यहां मौजूद हैं. भीड़ की वजह से कोर्टरूम नहीं आ पाए. अदालत ने एफिडेविट देखने के बाद फटकार लगाई और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार को छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा सरायकेला जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे. जहां जिले के एसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी के साथ उन्होंने बैठक कर अब तक के तैयारियों का जायजा लिया. आईजी ने लगभग 2 घंटे तक पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक-एक बूथ के स्थिति का अवलोकन करते हुए जरूरी दिशा- निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में गांजा के साथ पकड़ाए दिव्यांग को पुलिस ने भेजा जेल लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु दिए जरूरी दिशा-निर्देश इस संबंध में जानकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी बेलर बन अपराधियों को जमानत दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती निवासी अरविंद प्रसाद सिंह और आदित्यपुर 2 रोड नंबर 11 निवासी नवीन कुमार राय शामिल है. पुलिस ने इनके पास से 54 आधार कार्ड, 17 वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, 25 सेट आधार कार्ड एवं वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं वाहन का पॉलिसी पेपर का छाया प्रति, 57 पीस स्टांप पेपर, अलग- अलग व्यक्तियों का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 30 पीस और दो पीस छोटा स्टेपलर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर स्थित काली मंदिर के पास गांजा बेचते पकड़ाए समीर कुमार सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 20.90 किलो गांजा भी बरामद किया. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कदमा में छापेमारी की गई जहां से समीर को गांजा के साथ पकड़ा गया. मौके से एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया जिसे गांजा को वजन करने के काम में लाया जाता था. एसएसपी ने बताया कि समीर बीते सात-आठ सालों से यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में सोनारी शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आने वाले हिंदू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में किस तरह शांतिपूर्ण तरीके से आने वाले हर पर्व को संपन्न करवाया जाए इसकी रूप-रेखा तय की गई और शांति समिति के सदस्यों का कार्य और दायित्व का निर्धारण किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जोजोबेड़ा में जुस्को पानी पाइपलाइन का काम शुरू, हुआ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को जोजोबेडा मे विधायक सरयू राय के पहल पर जुस्को द्वारा जुस्को पानी का पाईप लाइन का काम शुरू हुआ. इससे पहले भूमि पूजन किया गया. पाइप लाइन का काम शुरू होने से बस्तीवासियो मे खुशी का मौहोल है. लोगो ने सरयू राय का जयकारा किया ओर धन्यवाद दिया!. भूमि पूजन में मुख्य रुप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा जिला मंत्री नवीन, करनदीप सिंह, विनोद यादव,अरुण, आनंद पत्रलेख, भानू, ओमप्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर साल की भांति इस वर्ष भी क्रिस्चियन युथ एसोसिएशन (बिरसानगर) द्वारा 1 और 2 अप्रैल 2024 को ईस्टर के उपलक्ष्य में ईस्टर महोत्सव का आयोजन गुडया मैदान बिरसानगर जोन न. 2 में किया गया है. जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में चंडीगढ़ की डॉ. नीतू पी चौधरी आई है. साथ ही बराक टीम द्वारा वॉरशिप की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरप्रीत सिंह काले और समाज सेवी सरवन दास उपस्थित थे. मुख्य वक्ता डॉ. नीतू पी चौधरी ने कहा कि प्रभु ईशु मसीह की पुनरुत्थान दिवस को ईस्टर डे के रूप में…
