Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामने आया ज्योति अग्रवाल के पिता का दर्द, जताया पुलिस, मारवाड़ी समाज, चेंबर और मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर से सटे एनएच 33 पर बीते दिनों ज्योति अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मंगलवार को ज्योति के पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास में एक प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सहयोग करने पर धन्यवाद दिया. उन्हें जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस ने तत्परता से इस केस को हल किया है. प्रेस वार्ता के दौरान प्रेमचंद ने कहा कि वे हत्या का राज खुलने तक रवि अग्रवाल को अपने बेटे जैसा मानते थे. उन्हें अब भी हत्या का सही कारण नहीं पता है. उन्होंने पूरी कहानी को फिर से दोहराते हुए कहा कि साल 2009 में बेटी की शादी रवि अग्रवाल से की थी. शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा था. हालांकि बीते 2-3 सालों से विवाद बढ़ता चला गया.

इस बीच रवि ने डॉ मनोज साहू से इलाज शुरु किया. रवि द्वारा ज्योति को दवाई दी जाती थी पर वह ज्योति को क्या दवाई दे रहा था इसकी जानकारी किसी को नहीं थी. ज्योति को दवाई देने के बाद जबरदस्ती शराब पिलाई जाती थी. इसके अलावा कफ सिरप की भी हेवी डोज दी जाती थी. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वे लोग चाहते थे कि रवि और ज्योति एक साथ रहे इसलिए कभी भी तलाक के लिए दबाव नहीं दिया. हमेशा दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ पर अंत में साजिश के तहत रवि ने ज्योति की हत्या कर दी. ज्योति के दोनों बच्चों को वे अपने साथ रखना चाहते है. इसके लिए जो भी कानुनी प्रक्रिया है वह पूरी करेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इधर, ज्योति के परिजनों ने कहा कि रवि के पिता ने एक नो ब्लेम लेटर पर साइन करने को कहा था जिसपर लिखा है कि अगर ज्योति आत्महत्या करती है तो मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष के किसी पर भी केस नहीं किया जाएगा. उन्होने उसपर साइन नहीं किया. इसके अलावा परिजनों ने कहा कि अब तक उन्हें यह नहीं पता चला है कि आखिर रवि ने हत्या क्यों की. पुलिस का कहना है कि रवि दोनों के बीच हो रहे झगड़े से तंग आ गया था जिस कारण हत्या की गई. परिजनोंशक जाहिर करते हुए बताया कि रवि अग्रवाल के यहां तीन महिलाएं काम करती है. संभवत: रवि के साथ किसी का अवैध संबंध हो जिस कारण से उसने हत्या करवाई हो.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर