Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिर्पोटर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर काली मंदिर के पास सोमवार देर शाम जिला प्रशासन ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दिव्यांग समीर सिंह को भी गिरफ्तार किया है. मौके से एक मशीन भी बरामद की गई है जिसे गांजा भरने में इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस में आरोपी समीर को गिरफ्तार किया और थाने ले गई. वहीं पुलिस ने गांजा को भी जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा के एक घर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील विश्व स्तरीय खेल के प्रति निरंतर आगे बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ते हुए स्कॉश कोर्ट का शुभारंभ किया. जिसका उद्घाटन टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने बटन दबाकर किया. मौके पर जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, टाटा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी मौजूद थे. इस मौके पर टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील हमेशा खेल के प्रति कटिबद्ध है. कारण है कि टाटा स्टील के JRD में विश्व स्तर का खेल खेला जाता है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकसभा चुनाव के बीच कमलपुर अंतरराज्यीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में कई जगहों पर अंतरजिला और अंतरराज्यीय चेकनाका बनाए गए है. इन चेकनाका से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. इस दौरान कमलपुर स्थित झारखंड–बंगाल सीमा बॉर्डर पर बनाए हुए अंतरराज्यीय चेकनाका में जांच के दौरान एक कार से पुलिस ने 5.51 लाख नकद बरामद किया गए है. पुलिस ने कार संख्या JH 05 DE 8586 से रुपए बरामद किए. सभी रुपयों को जब्त कर लिया गया है. इधर, सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने पटमदा और कमलपुर थाना क्षेत्र के लायलाम, जोड़सा, जामडीह, तुमगुरू, बामनी, चौड़ा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय कैंपस में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब उपायुक्त कार्यालय परिसर के पार्किंग के ठीक बगल में पड़े कचड़े में आग लग गई, आग लगने की सूचना डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच कर तत्काल आग पर काबू पा ली, आग की सूचना पर कार्यालय में उपायुक्त पहुंचे, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ने जानकारी देते हुए…
कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें सोमवार को फिर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. केजरीवाल 15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे. सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है. हालांकि सीएम केजरीवाल को कितने नंबर सेल में रखा जायेगा, इसका पता नहीं चल पाया है. इधर तिहाड़ जेल में अधिकारियों के हाई लेवल मीटिंग करने की खबर है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाया गया है. हेमंत को ऐसे जमीन के मामले में फंसा कर जेल भेजा गया है जिसका न तो कागज है, ना ही कोई प्रमाण. झारखंड के आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग को हेमंत सरकार ने उठाने का काम किया, तो बीजेपी के पेट में दर्द शुरू हो गई. हमारे पूर्वजों ने यही लड़ाई झारखंड में लड़ी थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो में हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद CO के निर्देश पर अपने ही जमीन पर बने घर के हिस्से को तोड़वा देने का मामला सामने आया है. घटना मानगो गुनमय कॉलोनी के रहने वाले श्याम सुंदर अग्रवाल के घर पर घटित हुई है. श्याम सुंदर अग्रवाल के पुत्र बंशीधर अग्रवाल ने बताया कि उनका तीन कट्ठा रैयत जमीन है. 2018 में पड़ोसी राहुल सिंह के साथ रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद तत्कालीन CO द्वारा गैरेज को तुड़वा दिया गया था. इसके विरोध में श्याम सुंदर ने हाईकोर्ट में अपील दायर की जहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर लोकसभा चुनाव 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में आयोग के साथ-साथ मतदाताओं की भी सजग भूमिका जरूरी है. जब तक मतदाता चुनाव में प्रलोभन देने के हथकंडों को आंख बंद करके यूं ही देखते रहेंगे, तब तक इस पर रोक लगाना संभव नहीं है. इसके लिए चुनाव आयोग ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं के लिए C-Vigil नामक मोबाइल एप बनाया है .जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने बताया कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकते हैं. मोबाइल के प्ले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 22वां प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन समागम रांची में आयोजित किया गया. इस अधिवेशन में पूरे झारखंड प्रदेश से मारवाड़ी समाज के युवा समाजसेवी शामिल हुए. इस दौरान जमशेदपुर के युवा समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्डी को समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे प्रांत में झारखंड युवा रत्न सम्मान के लिए चुना गया. अभिषेक को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर एवं रांची के सांसद संजय सेठ, टीवी और फिल्म अभिनेत्री आस्था अभय की गरिमामय उपस्थित में सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : Ranchi : निधि खरे ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मजदूर दिवस पर जमशेदपुर के तमाम मजदूर यूनियनों की ओर से बुधवार को रैली निकाली गई. रैली आदित्यपुर, बिष्टुपुर, गोलमुरी होते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंची. इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गोलमुरी मंदिर के प्रांगण में यूनियन के पदाधिकारी टेल्को वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह तोते, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट राकेशेश्वर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे आदि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान लौहनगरी में 45 डिग्री की तपती गर्मी में यात्रा को ठंडक पहुंचाने के लिए कमेटी की ओर से लस्सी का…
