Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर आईएएस निधि खरे ने सोमवार को उपभोक्ता मामलों की सचिव का पदभार ग्रहण किया. उन्हें पिछले महीने इस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था. रोहित कुमार सिंह की सेवानिवृति के बाद सोमवार को पदभार ग्रहण किया. वे इस विभाग में अतिरिक्त सचिव भी रह चुकी हैं. फिलहाल उपभोक्ता मामलों के विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में काम कर रही थी. निधि खरे झारखंड कैडर की अधिकारी हैं. वे कार्मिक, स्वास्थ्य, वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव सहित जमशेदपुर, दुमका, मधुबनी की जिलाधिकारी रह चुकी हैं. उनकी पहचान झारखंड की तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एनएच 33 इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले मौत का हब बनता जा रहा है. बीते दिनों ही चौका थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. इधर, सोमवार को भी चौका थाना अंतर्गत दिरलौंग में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को पीछे से टक्कार मार दी. जिसमें अनीता उरांव (35) की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो में पानी की समस्या विकराल रूप लेते जा रही है. कई मोहल्लों में एक बूंद भी पानी की सप्लाई कई दिनों से नहीं हुई है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. पूरा मानगो में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी की विकराल समस्या को देखते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने मंगलवार देर रात 1:00 बजे मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित फिल्टर प्लांट का दौरा किया. इस दौरान विकास सिंह ने जानना चाहा कि आखिर पानी की सप्लाई क्यों नहीं हो रही है. देर रात 1:00 बजे भाजपा नेता विकास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को हजारीबाग में संपन्न हुई. गौरतलब है कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमे राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण शामिल होते हैं. इसके अतिरिक्त सभी जिला से आए पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि गण भी इस बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गौशाला ओपी क्षेत्र के नूतनडीह बस्ती स्थित 8 नंबर बंद खदान में शनिवार की सुबह डूबे साधन सहिस (34) का शव देवघर से आई एनडीआरएफ की टीम ने निकाला. एनडीआरएफ ने मात्र 15 मिनट की मशक्कत में पानी में डूबे शव को खोज लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. एनडीआरएफ टीम के कमांडर एसआई गोपाल कुमार ने बताया कि साधन के पानी में डूबते समय मौजूद लोगों की निशानदेही पर शव को खोजा गया है. घटना को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा. गौशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सनातन धर्म हिंदू के नववर्ष को लेकर हिंदू एकता समिति 8 अप्रैल को भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा का आयोजन करेगी. नववर्ष यात्रा को लेकर कदमा मंगल सिंह क्लब प्रांगण में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया. प्रेस वार्ता में संरक्षक मुन्ना सिंह ने बताया कि इस वर्ष यह यात्रा कदमा गणेश पूजा मैदान से आरंभ होकर साकची सुभाष मैदान तक जाएगी जिसे लेकर पूरे क्षेत्र की साज सज्जा जोर शोर से की जा रही है. वहीं यात्रा में गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियां भी लोगों को काफी आकर्षित करेगी. उन्होंने शहर वासियों से अपील की है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आयोजित 717वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ किया गया. सत्र का बीएल दास, वाईस प्रिन्सिपल, एलआईसी, जोनल ट्रेनिंग सेन्टर, एलआईसी के पूर्व डीएम व सक्रिय सदस्य बीएनपी गुप्ता ने रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने आगामी आम चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया है. इसका उद्देश्य अपने पकड़ क्षेत्र में अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरुक करना है. इस कड़ी में रविवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर के दौरान वोटर अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष बिजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि 25 मई को जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है. इसलिए यह दिन सभी जागरुक मतदाताओं के लिए एक विशेष दिन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाई स्कूल में वार्षिक रिजल्ट 2024 के साथ ही विद्यालय में एक नई परम्परा की शुरुआत हुई है. इस परंपरा की शुरू होने से बच्चे तो उत्साहित है ही, अभिभावकों में भी खुशी की लहर है. यह परंपरा प्रोत्साहन राशि के साथ आरंभ हुई जो आने वाले समय में मेधावी छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है.आपको बता दे कि यह स्कूल गरीब परिवार के बच्चो को काफी कम शुल्क में शिक्षा प्रदान करती है, जिनके माता पिता दिहाड़ी मजदूरी या छोटी मोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा और सोनारी में बीते दिनों तेंदुआ के मौजूदगी की अपवाह ने लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया था. हालांकि जमशेदपुर के कदमा और सोनारी क्षेत्र में तेंदुआ नहीं है इसकी पुष्टी वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पलामू टाइगर रिजर्व से आई टीम ने की है. टीम ने तेदुएं की मौजूदगी को पक्का करने के लिए पीआईपी तकनीक का सहारा लिया था जिसमें कुछ जगहों को चिन्हित कर वहां मिट्टी डाल दी जाती है और उसपर पद चिन्ह से पहचान की जाती है. सुबह जब टीम ने उक्त स्थल की जांच की तो…
