WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डेफोडिल्स स्कूल में हुई नई परंपरा की शुरूआत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाई स्कूल में वार्षिक रिजल्ट 2024 के साथ ही विद्यालय में एक नई परम्परा की शुरुआत हुई है. इस परंपरा की शुरू होने से बच्चे तो उत्साहित है ही, अभिभावकों में भी खुशी की लहर है. यह परंपरा प्रोत्साहन राशि के साथ आरंभ हुई जो आने वाले समय में मेधावी छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है.आपको बता दे कि यह स्कूल गरीब परिवार के बच्चो को काफी कम शुल्क में शिक्षा प्रदान करती है, जिनके माता पिता दिहाड़ी मजदूरी या छोटी मोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. ऐसे स्कूल में जब बच्चो के बीच कुल 48 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि बंटे तो एक नई परंपरा के रूप में ही देखा जा सकता है, लेकिन इस परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय पूरी तरह से उसी स्कूल के एक शिक्षक को जाता है जिनका नाम दयानंद सिंह है.

विभू चौहान.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कदमा और सोनारी में तेंदुए का भौकाल खत्म, नहीं मिले निशान, वन विभाग ने की पुष्टी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनका पुत्र विभू चौहान अमेरिका मे कार्यरत है उसने पिता की सोच से प्रेरित होकर कुल 48 हजार की राशि स्कूली बच्चो के बीच बांटने का निर्णय लिया, इसी के तहत डेफोडिल्स हाई स्कूल बारीडीह के कक्षा 7 से 10वीं में प्रथम द्वितीय और तृतीय आए 12 बच्चो के बीच दानकर्ता विभू चौहान के द्वारा दिया गया. 48 हजार रुपए को अपने शिक्षक पिता एवं माता आशा सिंह के हाथो से छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निर्गत राशि का वितरण किया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय

मौके पर दयानंद सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की पुत्र की अभिलाषा यही है कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा बनी रहे और इस पुरस्कार के बल पर वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहेे. विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने विभू चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभू चौहान ने बच्चों को पुरस्कार देकर बच्चों के एवं उनके अभिभावको के चेहरे पर जो प्रसन्नता ,जो खुशी दी है उसे शब्दों में व्याख्या नहीं की जा सकती.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर