Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड बीजेपी पूरे लय में है. महागठबंधन जहां अबतक यह तय कर पाने में विफल रही है कि कितने सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा वहीं बीजेपी ने न केवल प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं बल्कि प्रत्याशियों के जीत की रणनीति बनाने में भी जुट गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खुद पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर प्रत्याशियों के जीत की रूपरेखा तय कर रहे हैं. उक्त बातें शनिवार से कोल्हान दौरे पर आए बाबूलाल मरांडी ने कही. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में गुम्बद बेस की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धनबाद के प्रिंस खान की धमकी को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि क्या इस देश में अब गुंडे और असामाजिक तत्व तय करेंगे कि किसे चुनाव लड़ना है अथवा नहीं? अधिवक्ता ने कहा कि प्रिंस खान की धमकी की गहन जांच पड़ताल होनी चाहिए और धमकी देने वाले को उसके सही मुकाम पर भेजा जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी लाइन क्लोज देश में लोकतंत्र है संविधान का राज है और देश के प्रत्येक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को रामनवमी को लेकर भोजपुरी आदर्श अखाड़ा समिति की एक बैठक राधिकानगर टेल्को खड़ंगाझाड़ में की गई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूरे क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा. अखाड़ा कमिटी के सदस्य प्रकाश सहाय ने बताया कि माई मंदिर स्थान में विधिवत रूप से कलश स्थापना कर चैत्र नवरात्र का पूजन किया जाएगा. षष्ठी के दिन 14 अप्रैल को संध्या में अस्त्र-शस्त्र और झंडा का पूजन रखा गया है. सप्तमी के दिन महा आरती और कलाकार द्वारा खेल दिखाया जाएगा.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच33 पर बीते दिनों कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि मामले में रवि अग्रवाल ही पत्नी का हत्यारोपी निकला. रवि अग्रवाल ने एक माह पूर्व सीतारामडेरा थाना में रंगदारी मांगे जाने की लिखित शिकायत की थी जिसपर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने जांच करने में कोताही बरती थी. इसको लेकर सिटी एसपी ने थाना प्रभारी भूषण कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है. इस मामलें में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मामले में जांच की मांग की थी. जिसकी जांच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा के हत्यारोपी प्रेमिका काजल सुमन और उसके आशिक रौनक कुमार को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि काजल ने ही रौनक के साथ मिलकर प्रशांत की हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर हजारीबाग के छड़वा डैम से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी रौनक के पास से प्रशांत की कलाई घड़ी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. पूछताछ में काजल ने बताया कि साल 2019 में फेसबुक के माध्यम से उसकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल ने ही अपनी पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या करवाई थी. इसका खुलासा खुद रवि ने पुलिस के समक्ष किया है. पुलिस ने रवि अग्रवाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवि ने इसके पूर्व कई बार पत्नी की हत्या की साजिश रचि थी पर वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया. जनवरी माह में उसने पत्नी की हत्या के लिए आठ लाख रुपये की सुपारी दी थी. बिष्टुपुर के एक रेस्टोरेंट के बाहर पत्नी की हत्या करनी थी पर वह प्लान फेल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में चैती छठ पर्व के मद्देनजर रविवार को बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समर्पण संस्था की पूरी टीम एवं पंचायत प्रतिनिधि संयुक्त रूप से नदी की साफ सफाई की. स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा. इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों को नदी एवं नदी के आसपास कचरा मुक्त बनाने का संदेश भी दिया गया, ताकि नदी का पानी एवं आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिटी एसपी ने देर रात अंतरजिला चेकनाका का किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को राधा स्वामी डेरा बाबा बग्गा सिंह, तरन तारन के परमसंत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज की असीम कृपा एवं दया से सत्संग का आयोजन किया जायेगा. सत्संग को लेकर विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में गुरु महाराज की आज्ञा से यह सुनिश्चित हुआ की प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को सत्संग का आयोजन किया जायेगा. इसी क्रम में रविवार को शाम 4 बजे से राँची के हेहल में रातु रोड स्थित गंगा मोटर कम्पाउण्ड के विशालक्ष्मी बैक्वेंट्स में सत्संग का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आदित्यपुर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. संस्था के सभी सदस्यों ने एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि नई सदस्य अनीता मरुवदा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया जा रहा है. कार्यक्रम में स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने आनंद उठाया. इस मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, अनीता, जूली सिंह, रंजीता जायसवाल, मंजू सिंह, कमलेश सिंह, मीरा तिवारी एवं वंशिका उपस्थित थी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज स्कूल में हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर की है. घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे टीएमएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सहकर्मी शव को टीएमएच में ही छोड़कर भाग खड़े हुए. मृतक की पहचान नही हो पाई है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को मजदूर स्कूल भवन में हुए पुट्टी में पानी डालने के लिए ऊपर गया था. इसी दौरान वह ऊपर से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हुई…
