WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी के हत्यारोपी प्रेमिका और उसके आशिक को पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा के हत्यारोपी प्रेमिका काजल सुमन और उसके आशिक रौनक कुमार को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि काजल ने ही रौनक के साथ मिलकर प्रशांत की हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर हजारीबाग के छड़वा डैम से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी रौनक के पास से प्रशांत की कलाई घड़ी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है.

पूछताछ में काजल ने बताया कि साल 2019 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती प्रशांत के हुई थी फिर दोनों प्रेम संबंध में आ गए. इस बीच वह प्रशांत के साथ कई जगह गई और कई सेलिब्रिटी के साथ फोटो भी खिंचवाया. प्रशांत ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ले रखे थे और कई लोगों को उसका पर्सनल नंबर दे दिया. नौकरी नहीं लगने पर लोग उसे फोन कर रुपये वापस मांगते थे. काजल ने बताया कि उसने प्रशांत से भी रुपये ले रखे थे. प्रशांत उस रुपये को वापस मांग रहा था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

11 मार्च को वह जमशेदपुर आई और सोनारी से प्रशांत को अपने साथ हजारीबाग ले गई. यहां दोनों रौनक के खटाल में गए. वहां प्रशांत के साथ बहस हो गई जिसके बाद प्रशांत का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर छड़वा डैम में जाकर फेंक दिया.

एसएसपी ने बताया कि मामले में प्रशांत की मां के बयान पर पुलिस ने काजल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. इसी क्रम में टेक्निकल सेल और परिजनों से पूछताछ के दौरान बिरसानगर पुलिस को सुराग मिला. सुराग मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने हजारीबाग पुलिस से संपर्क किया और शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस की एक टीम हजारीबाग पहुंची.

टीम ने जांच के क्रम में हजारीबाग शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निर्मल स्कूल गली निवासी काजल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. जब काजल से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की फिर उसकी निशानदेही पर पेलावल ओपी अंतर्गत छड़वा पुल के उत्तर पुल के नीचे कीचड़ से सड़ा-गला अवस्था में प्लास्टिक के बोरे में बंद क्षत-विक्षत शव को बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने शहर के लोहसिंघना थाना अंतर्गत पैगोडा चौक समीप निवासी अपराध में सहयोगी रौनक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर