Author: फतेह लाइव • स्टोरी

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर अपने पति की दीर्घायु कामना को लेकर किया जाने वाला व्रत का त्योहार करवा चौथ गिरिडीह में विभिन्न स्थानों में महिलाओं द्वारा पूरे विधिवत यथा परंपरागत तरीके से किया गया। गौरतलब है कि करवा चौथ का पर्व महिलाएं अपने पति के लम्बी उम्र की कामना को लेकर करती है। इसके लिए वह सुबह से निर्जला व्रत रखती है तथा शाम में विधिवत तरीके से पूजा पाठ करने के बाद चांद के निकलने के बाद छननी से अपने पति के दर्शन करने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। इसे लेकर गिरिडीह में भी हर साल की तरह पंजाबी…

Read More

झारखंड की जनता भाई-भतीजावाद को नकारेगी फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव सह बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने भाजपा के परिवारवाद पर रविवार को हमला बोला. कहा अक्सर कांग्रेस पार्टी पर परिवारा को बढ़ावा देने एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाने वाली भाजपा में इन दिनों परिवारवाद हावी है. इसी का नतीजा है कि किसी की बहू, पत्नी, बेटा तथा भाई को टिकट देना पड़ा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए जितना त्याग एवं बलिदान दिया है. शायद ही कोई पार्टी ऐसी सोंच रखती हो. उन्होंने कहा कि…

Read More

एक मात्र महिला ममता मार्डी ने किया दूसरी बार रक्तदान फतेह लाइव, रिपोर्टर. नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर और ईजीएल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार सारजमदा के ईजीएल स्टेडियम में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 75 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सारजमदा निदिरटोला के दिवंगत माझी बाबा सिदो मुर्मू के 95वीं जन्मोत्सव के अवसर पर इस शिविर में एकमात्र महिला रक्तदाता सारजमदा निदिरटोला निवासी ममता मार्डी ने अपने जीवन में दुसरी बार रक्तदान कर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मिसाल बनी हुई हैं।  वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने अनमोल रक्त संग्रह किया। बतौर मुख्य अतिथि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत कल्पनापुरी में बीती रात एक चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मकान मालिक रमेश चंद्र यादव के घर के साथ ही उनके किरायेदार के घर का भी ताला तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार घटना रात 1 से 3 बजे के बीच की है। मकान मालिक के बेटे राहुल कुमार ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रात डेढ़ बजे सोने गए थे, इसी बीच चोर पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे अलमारी का ताला…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज- समाज की ओर से आदिवासी भूमिज- समटाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधि विधान के अनुसार नया के द्वारा पूजा अर्चना किया गया और विददीरी झंडात्तलन किया गया। सम्मेलन का संचालन शत्रुघ्न सरदार, हरिश सिंह भूमिज, गौरी सरदार, अध्यक्षता जयपाल सिंह सरदार, दीगर दिशय प्रवेश सिद्धेश्वर सरदार ने किया। इस सम्मेलन में गांव के गावलाओ को एकत्रित करने के लिए और समाज की गठन को एक अखाड़ा में लाने के लिए एवं सामाजिक सांस्कृतिक, और भाषा संस्कृति को पुनर्जीवित कायम रखने हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार , न्याय सदन, सिविल कोर्ट जमशेदपुर के निर्देशन में मोबाईल वैन द्वारा शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डालसा टीम में पीएलवी के रूप में नागेन्द्र कुमार, अरूण रजक, जोबा रानी बास्के, संजय तिवारी एवं आशीष प्रजापति शामिल थे। उक्त जागरूकता अभियान मुसाबनी के मेड़िया घाघरा टोला, मुसाबनी बस स्टैंड, ताजहोटल पीडब्लूडी एरिया आदि जगहों में जरूरतमंद लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें पीएलवी द्वारा डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया। साथ ही बाल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी कांशीराम द्वारा 15 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया गया है, जिसके पहले चरण मे छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिया गया है. इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशीफ़ रज़ा ने एक वार्ता के दौरान मीडिया को दी. इन्होने हज़ारीबाग से संजय रविराज, जमशेदपुर पश्चिम से काशीफ़ रज़ा, कांके से मधुसूदन कुमार, डालटनगंज से अजय सिंह चेरो, विश्रामपुर से सिराज खान और हुसैनाबाद से प्रभा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदेश अध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी काशीफ़ रज़ा ने कहा की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह के तत्वाधान में समाहरणालय प्रांगण में रक्तदान शिविर-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 53 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान शिविर में वरीय अधिकारियों समेत कई अधिकारियों व कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। समाहरणालय प्रांगण में रक्तदान शिविर के साथ साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी अधिकारियों/कर्मियों/आम लोगों ने नैतिक मतदान की शपथ ली। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मनसा पूजा के अवसर पर पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत रायपुर गांव मे श्री श्री मनसा पूजा कमेटी की ओर से झुमर संगीत का आयोजन बीते रात को किया गया. इस आयोजन का उदघाटन स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया. यहां झुमर शिल्पी छपीरानी महतो एवं अनु महतो के द्वारा एक से बढ़कर एक झुमर संगीत प्रस्तुत किया गया, जिसे देख उपस्थित हजारों दर्शक मंत्रमुघ्न होकर झुमने को मजबूर हो गये. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे मनसा पूजा धूमधाम से किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा निर्वाचन 2024 के नामांकन के दूसरे दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं, 44- बहरागोड़ा से एक, 45- घाटशिला से एक, 46- पोटका से 7, 47- जुगसलाई से दो, 48 जमशेदपुर पूर्व से सात एवं 49-जमशेदपुर पश्चिम से छह अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र का क्रय किया। मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के लिए भी फार्म लिए गया।

Read More