Jamshedpur Murder : सुंदरनगर में विवाद के बाद व्यक्ति की पीट-पीट-कर हत्या, आरोपी को जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराडीह भूमिज टोला में सोमवार को 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह सरदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की शुरुआत तब हुई जब कदमडीह का रहने वाला 20 वर्षीय बुधराय उर्फ अंठूल शराब के नशे में धुत होकर परमेश्वर के घर में घुस गया और जबरन खटिया पर बैठ गया. जब परमेश्वर की मां और पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने बुजुर्ग मां पर पत्थर चला दिया और खटिया पलटकर वहां से चला गया.

करीब 11 बजे जब परमेश्वर घर लौटा और उसे इस घटना की जानकारी मिली, तो वह कारण पूछने के लिए आरोपी अंठूल के घर रेंगटाडीह पहुंचा. वहां दोनों के बीच तीखी बहस शुरु हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई. आरोपी अंठूल ने परमेश्वर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंठूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें