Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस में शहरी-ग्रामीण संगठन का बंटवारा जमीनी मजबूती का आधार बनेगा : अमित श्रीवास्तव Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कांग्रेस में शहरी-ग्रामीण संगठन का बंटवारा जमीनी मजबूती का आधार बनेगा : अमित श्रीवास्तव

SHARE:

परविंदर सिंह को शहरी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जताई खुशी, प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार; पर्वों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने परविंदर सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस निर्णय के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी के. राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अमित श्रीवास्तव ने कहा कि परविंदर सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए शहरी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी को शहरी और ग्रामीण, दो अलग-अलग संगठनात्मक इकाइयों में विभाजित करने से संगठन के कामकाज में सहूलियत होगी। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं, जनभावनाओं और राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को शहर के प्रत्येक वार्ड से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने पर जोर

अमित श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि नई संगठनात्मक व्यवस्था से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने और जनआंदोलनों को प्रभावी बनाने का आधार है।

विजयादशमी, दीपावली और छठ की शुभकामनाएं

इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव ने विजयादशमी, दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर जमशेदपुर सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सभी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों, समुदायों और परंपराओं का सम्मान करते हुए एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनना चाहिए। त्योहार हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन पर्वों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण मजबूत होगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर