Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की. बैठक में अस्पताल संचालन फंड, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, कुष्ठ रोग उपचार और अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें : Ranchi/Jamshedpur…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल के प्रयासों से आज गोलमुरी पुलिस लाइन में बच्चों के लिए एक नया पुस्तकालय सह वाचनालय खोला गया. इस पुस्तकालय का उद्घाटन एसएसपी किशोर कौशल ने किया, और इस अवसर पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग भी मौजूद थे. इस पुस्तकालय का उद्देश्य बच्चों को महापुरुषों की जीवनी और सामान्य ज्ञान से संबंधित किताबें पढ़ने का अवसर प्रदान करना है. पुस्तकालय में बच्चों के लिए कई प्रकार की किताबें रखी जाएंगी, जिनसे वे अपनी ज्ञान की सीमा को बढ़ा सकेंगे. इसे भी पढ़ें : Gaya/Ghatsila : कोलकाता से ट्रेन यात्रा करते हुए गया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन के कांडों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने सरकार से यह भी कहा कि शहरों में पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहनों की चेकिंग में लगा दिया गय़ा है. कई बार तो एक ही वाहन की चेकिंग दो-दो बार की जा रही है. यदि इस पुलिस बल को अपराध नियंत्रण में लगाया जाय तो बेहतर होगा. क्या सरकार ऐसा करना चाहती है? इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस पर…
सरकार 21 जिलों में ही करा सकी है ट्रिपल टेस्ट, समय पर कैसे हो सकेंगे निकाय चुनाव? फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से नगर निकायों के चुनाव का मामला उठाया. श्री राय ने सरकार से पूछा कि 16 जनवरी, 2025 को न्यायालय के अवमानना की नोटिस पर सरकार ने उच्च न्यायालय में दायर शपथ पत्र में कहा कि चार माह के भीतर सरकार नगर निकायों का चुनाव करा लेगी. यह अवधि 16 मई, 2025 को पूरी हो रही है. चुनाव की तिथि से एक महीना पहले आमतौर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पिछले 22 मार्च शनिवार को गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड में एक व्यक्ति के फांसी से लटक कर मौत होने का मामला प्रकाश में आया था. जांचोपरांत यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का पाया गया है. इसकी पुष्टि सोमवार को प्रेस वार्ता में आरक्षी उपाधीक्षक कौशर अली ने दी. इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि ग्राम-परसाटांड़ में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ग्राम-परसाटांड़ पहुँची तो पाया गया कि मृतक मिथिलेश कुमार का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ…
बाजारों में खरीदारी के दौरान लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए बदलाव फतेह लाइव, रिपोर्टर आगामी ईद के मद्देनजर गिरिडीह में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं. समाजसेवी नौशाद अहमद चांद ने कहा कि त्यौहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गिरिडीह पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश के समय में बदलाव किया है. डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पहले नो एंट्री का समय 9:00 बजे था, अब इसे बढ़ाकर 10:00 बजे किया गया है, और ईद के मौके पर…
बंगाल के कलाकारों ने झांकियों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति की फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रवास में रविवार की शाम माँ मथुरासिनी महोत्सव के तहत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में बंगाल से आए कलाकारों ने शानदार झांकियों की प्रस्तुति दी, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी. इसके अलावा, समाज के बच्चों ने भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को और भी भव्य बना दिया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में माहुरी समाज के लोग उपस्थित हुए और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
नीरज अग्रवाल को हराकर उपाध्यक्ष पद पर किया कब्जा फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के चुनाव में धनबाद के नरेश केजरीवाल को बड़ी सफलता मिली. 22 मार्च को जमशेदपुर में संपन्न इस चुनाव में नरेश केजरीवाल ने नीरज अग्रवाल को चार वोटों से हराकर मंडल-4 के उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की. नरेश केजरीवाल ने अपने उपाध्यक्ष बनने पर सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर की स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा किया गया, जहां मंच की अध्यक्ष कविता…
ठेका मजदूरों के बेरोजगारी और विस्थापन के मुद्दे को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर नरवा पहाड़ के ठेका मजदूरों ने अपनी समस्याओं का समाधान करने की अपील की. झारखंड ठेका मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल घोड़ा बड़ा पहुंचकर मंत्री रामदास सोरेन को एक लिखित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि नरवा माइंस के तहत 34 ठेका कार्य इकाइयों में लगभग 400 मजदूर कार्यरत हैं. इन मजदूरों की अधिकांश संख्या विस्थापित गांवों जैसे हरतोपा, मुर्गाघुटु, राजदोहा, पाथर चकडी आदि से है. वर्तमान में, आठ ठेका…
फतेह लाइव, रिपोर्टर 22 और 23 मार्च को रांची के वाई वी एन पब्लिश स्कूल में आयोजित चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और कुल 3 पदक जीते. तनीशा आर्या ने पुमसे (काता) में स्वर्ण पदक और कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक जीते, जबकि कोमल कुमारी गोंड ने कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक हासिल किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड भर से लगभग 300 महिला ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था. गिरिडीह के अधिकतर महिला खिलाड़ी परीक्षा में व्यस्त…
