Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रतिष्ठित आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित शौर्या खेल उत्सव बीआईटी सिंदरी संस्थान के लिए बहुत गर्व का मंच साबित हुआ, क्योंकि बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने वॉलीबॉल और पावरलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते. वॉलीबॉल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि पावरलिफ्टिंग में गोविंद हंसदा ने रजत पदक जीता. संदीप दास और अरमान अंसारी ने अविश्वसनीय ताकत और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते. बीआईटी वॉलीबॉल टीम ने असाधारण कौशल, समन्वय और दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले वाले वॉलीबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर IRPC द्वारा पिछले एक माह से कंपकपाती ठंड के मद्देनजर संस्था के अध्यक्ष शादाब अहमद के नेतृत्व में गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे चेताडीह, जोगीतांड़, मोहनपुर, बिशनपुर, तेलोडीह, नरेंद्रपुर, बरवाडीह, कोलडीहा, पहाड़ीडीह, महेशमुंडा तथा गिरिडीह के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रात दिन घूम-घूम कर IRPC के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए ताकि लोगों को बढ़ती ठंड से राहत मिले. इस नेक कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को तहे दिल से दुआएं दीं. इस मौके पर शादाब अहमद ने कहा कि इस्लाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड के आमाडूबी गांव में ग्राम वासियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक टुसू मेला का आयोजन किया गया. इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं और बूढ़ी गांड़ी नृत्य मंडलियों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति की झलक, उल्लास व उमंग देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू लाल सोरेन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. मनमोहक झारखंडी संस्कृति की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें : Potka : पर्याप्त संसाधन मिले तो सब्जी खेती भी रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम हो सकती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर योग्यता नहीं रहते हुए भी आज प्रायः लोग नौकरी के पीछे पागल हैं. अपनी सरकार के साथ अपने तकदीर को भी कोसते रहते हैं और नौकरी ही रोजी-रोटी की एक मात्र जरिया समझते हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन गांव के सुनिल सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक पद्धति से करैला की खेती कर दिखा दिया कि हरी सब्जी खेती करके भी जीविकोपार्जन भली भांति किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड की किन्नर समाज की पहली महामंडलेश्वर अमरजीत का हुआ स्वागत वह झारग्राम निवासी कृषि विशेषज्ञ पिंटू कुमार महतो के दिशा-निर्देश…
विद्युत कर्मियों को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम 10 से 12 की संख्या आये थे अपराधी, घटना शनिवार की रात 11 बजे की है फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम पोटका थाना अंतर्गत हाता बिजली सब स्टेशन में शनिवार रात 11 बजे हथियार के बल पर 10-12 की संख्या में अपराधियों ने बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर रात भर गैस कटर से बिजली सब स्टेशन में पड़ी हुई ट्रांसफार्मर को कट कर लाखों रुपये की कीमत के कॉपर क्वायल का चोरी कर लिया. बताया जा रहा की रात 11:00 बजे हाता बिजली सब स्टेशन में घात लगाकर बैठे 10 से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर घर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों में से एक को दुर्ग आरपीएफ की टीम ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है. इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई है. बताया जाता है कि मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग रवाना हो चुकी है जो शनिवार की रात 8 बजे तक दुर्ग पहुंच जायेगी. इसके बाद आरपीएफ द्वारा उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा. आरपीएफ ने इस मामले में अभी चुप्पी साध रखी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गौड़ सेवा संघ 23 जनवरी को मनाएगा 34वां संकल्प दिवस मीडिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गौड सेवा संघ जिला समिति पूर्वी सिहभूम की एक बैठक MGM स्थित देवघर के प्रधान होटल में शनिवार को जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गोप के अध्यक्षता में हुई. बैठक मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ का 34वां संकल्प दिवस समारोह 23 जनवरी 2025 को बडा सिजुलता राजनगर सरायकेला खरसावां में मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिहभूम के बहरागोड़ा, घाटशिला, चाकुलिया, मुसाबनी, जमशेदपुर के लोग सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों को संकल्प दिवस समारोह में पहुंचने की अपील की है. इसके लिए सभी प्रखण्ड समिति को झंडा, बैनर एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उसरी नदी शास्त्रीनगर अमित बरदियार घाट में आयोजित उसरी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कई वक्ताओं ने पर्यावरण बचाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए. मुख्य अतिथि सीसीएल बनियाडीह के जीएम बासव चौधरी ने कहा कि उसरी नदी के इस घाट में छिलका डैम बनाने के लिए सीसीएल ने 4 करोड़ रुपए सेंक्शन किये हैं. पहले 2 करोड़ रुपए सेंक्शन हुआ था लेकिन डीपीआर बनाते-बनाते 4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. श्री चौधरी ने कहा कि उसरी नदी के बारे में बंगाल में ही रविन्द्र नाथ टैगोर की कविता में पढ़ा था. इसलिए मेरे दिल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों एवं नगर निकायों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड व नगर निकाय क्षेत्र के किसी एक पंचायत/वार्ड का निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के खेड़ुआ पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज ने घाटशिला के बड़ाजुड़ी पंचायत, जिला नियोजन पदाधिकारी ने बोड़ाम के कुईयानी पंचायत, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद ने मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी अमन कुमार ने धालभूमगढ़ के महुलीशोल पंचायत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डुमरिया का कांटाशोल पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर कृषि विज्ञान केन्द्र, दारीसाई, घाटशिला में किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती तथा जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह एवं पार्वती मुण्डा व अन्य जनप्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा किसानों के लिए…
