फतेह लाइव, रिपोर्टर.
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 66 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं के इस्तीफा का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सबसे पहले पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार ने दिया था, हालांकि सोमवार को उन्होंने वापस ले लिया. वहीं रांची से संदीप वर्मा, सरायकेला से 2019 में चंपाई सोरेन से मुकाबला करने वाले भाजपा नेता गणेश महली और सारठ के चुन्ना सिंह दुमका से पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री लुईस मरांडी के बाद महेशपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.मिस्त्री सोरेन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखे पत्र में कहा है, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.
इससे पहले पूर्व कृषि मंत्री और नाला से विधायक रहे सत्यानंद झा बाटुल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. बाटुल नाला विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.महेशपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा है और कहा है कि मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही तमाम पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि महेशपुर में क्षेत्र के बाहर का प्रत्याशी (पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम) को टिकट दिया गया है.दूसरी ओर मेनका ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेगी.
