फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉक्टर साहिर पाल के निर्देशन में 4 अप्रैल 2026 को एएनएम नर्सिंग स्कूल के बच्चों के द्वारा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख की बीमारियों से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली सदर अस्पताल परिसर से करनडीह मोड़ तक निकाली गयी.

रैली का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना तथा मुंह की बीमारियों तथा मुख के कैंसर के प्रति जागरूक होकर सही समय इलाज करना था. इस मौके पर लोगों को समय पर ब्रश करने एवं अपने मुंह के स्वास्थ्य का सही ढंग से ख्याल रखने के टिप्स बताये गये. जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी NOHP, डॉ विमलेश कुमार तथा कुंदन कुमार एवं nursing Tutor ज्योत्सना समेत अन्य लोग शामिल थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version