Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Bank robbery in rural Jamshedpur : बहरागोड़ा केनरा बैंक से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, हथियार के बल पर स्टाफ-ग्राहकों को बनाया बंधक, पांच नकाबपोश बदमाशों ने डाला डाका

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा गांव के केनरा बैंक में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने देसी कट्टा के बल पर बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और सभी के मोबाइल फोन भी छीन लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को धमकाया और कैश काउंटर से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा के गले की चेन और अंगूठी भी अपराधियों ने छीन ली।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने बैंक के मुख्य दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद सभी लोग फंस गए। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहरागोड़ा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर से मेन गेट का ताला काटकर बैंक में फंसे कर्मचारियों और ग्राहकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर करीब 6 से अधिक लोग बंधक बने हुए थे।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर